window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में पहली बार हुई कैंसर सर्जरी: भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल - MPCG News

MP में पहली बार हुई कैंसर सर्जरी: भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल

कैंसरग्रस्त स्कल निकालकर बचाई मरीज की जान

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने एक बार फिर कमाल किया है। दरअसल, एम्स में एक बेहद जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। कैंसर के मरीज की कैंसरग्रस्त स्कल को निकालकर मरीज की जिंदगी बचाई है। एम्स का दावा है कि पूरे मध्यप्रदेश और भारत में यह ऐसी पहली सर्जरी है।

दरअसल, भोपाल एम्स में 16 नवंबर को सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, प्लास्टिक सर्जन और एनेस्थेटिस्ट की एक टीम द्वारा राइट ऑर्बिटल कैंसर की एक्स्टेंसिव एंड क्यूरेटिव स्कल बेस कैंसर सर्जरी की गई। यह क्यूरेटिव सर्जरी अपने आप में एक अनूठी सर्जरी है।

एम्स का दावा है कि यह सर्जरी मध्यप्रदेश और मध्य भारत में पहली बार की गई है और पूरे भारत की जनता के लिए यह सुविधा उपलब्ध है।

Related posts

कलेक्टर साहब मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते सीडीपीओ चयेन्द्र बुड़ेकर के बिगड़े बोल

MPCG NEWS

MP Board Exam: विषय के हिसाब से तैयार हो रही उत्तर पुस्तिका, आदेश जारी

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: 24 अगस्त को छिंदवाड़ा जाएंगे CM शिवराज, जामसवली में बनेगा हनुमान लोक

MPCG NEWS

Leave a Comment