window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); 3 मार्च को चंद्र ग्रहण: भारत में लगेगा चंद्र ग्रहण, सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल - MPCG News

3 मार्च को चंद्र ग्रहण: भारत में लगेगा चंद्र ग्रहण, सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल

जानिए क्या है ग्रहण और सूतक का समय, क्या करे और क्या नहीं करे

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को यानी कल लगने वाला है। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है। ग्रहण के चलते होलिका दहन का संस्कार भी प्रभावित होगा। चंद्र ग्रहण दोपहर के समय शुरू होगा और शाम को समाप्त होगा। इस ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले देश में सूतक काल लग जाएगा, जिसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहण का समय और सूतक काल कब से प्रभावी होगा।

चंद्र ग्रहण कब शुरू होगा ?

भारतीय समय के अनुसार, 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इस वर्ष के पहले चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी।

सूतक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

सूतक काल में सभी शुभ और मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं। सूतक काल लगते ही मंदिरों के द्वार भी बंद कर दिए जाते हैं। ताकि कोई प्रतिमा या पवित्र वस्तु को स्पर्श न कर सके। इस समय खाना पकाना या भोजन करना भी निषिद्ध माना जाता है। पूजा, हवन, यज्ञ या नए कार्यों की शुरुआत से बचना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

 

Related posts

मिलावट रक्षा-बंधन त्योहार के दृष्टिगत मिठाई दुकानों की जा रही है सघन जांच मिठाइयों की जांच 4 दुकानदारों को नोटिस, रायपुर प्रयोगशाला भेजे सैंपल

MPCG NEWS

Betul Election: ग्रामीण बोले नही करेंगे मतदान, कर दिया बहिष्कार, बोले रोड नही तो वोट नही

MPCG NEWS

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर गुड समेरिटन होने का दें परिचय

MPCG NEWS

Leave a Comment