window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: "स्वयं एवं समाज के लिए योग" कार्यक्रम हुआ सम्पन्न - MPCG News

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “स्वयं एवं समाज के लिए योग” कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

*21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “स्वयं एवं समाज के लिए योग”*

भोलेनाथ की नगरी जुन्नारदेव में स्थित *”जयसवाल लॉन”* में आज प्रातः 5:30 बजे से बड़ी संख्या में साधक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करने पहुंचे जिनका मार्गदर्शन जुन्नारदेव पतंजलि परिवार ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित हिंदवी स्वराज दिनोत्सव के खण्ड संयोजक, ” राकेश जैन” एवं सदस्य “दिलीप दरियापुरकर “, जुन्नारदेव खण्ड कार्यवाह “जितेंद्र कुशवाहा”, जिला समाजिक समरसता प्रमुख ” अशोक पंडोले” एवं “राधेश्याम ग्यासवंशी” जिला मुख्य मार्ग प्रमुख, कन्हान बचाओ मंच से “बंटी साहू ” सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने योग किया।

जुन्नारदेव नगर के *Civil court* में जिला न्यायाधीश श्री महेंद्र मंगोरिया, व्यवहारिक न्यायाधीश वरि. खण्ड वि. प्र. सोलंकी, अध्यक्ष अधीवक्ता संघ ” सलाउद्दीन खान” की उपस्थिति में “पतंजलि परिवार” के “वरिष्ठ योग प्रशिक्षक”  रोशनलाल साहू एवं योग प्रशिक्षक मोनू चावला के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

नगर के *W.C.L. G.M. Office* में योग प्रशिक्षिका रितिका श्रीवास्तव, योग प्रशिक्षक घनश्याम एवं राजीव श्रीवास्तव  के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

नगर के *उड़ान पब्लिक स्कूल में* नन्हे बच्चों को योग का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें योग प्रशिक्षिका चांदनी साहू, राजेश साहू, इंदू दुसाद, नलिनी दुसाद, वासुदेव पंड्या सहित सभी जुन्नारदेव पतंजलि परिवार का विशेष योगदान रहा।

Related posts

सांची विधानसभा बनेगी प्रदेश मेंमॉडल: डॉ प्रभुराम चौधरी आपके विश्वास की डोर को बनाऊंगा मजबूत विकास और उन्नति के लिए करूंगा भारत भरसक कोशिश बोले- विधायक डॉक्टर चौधरी अपने जन्मदिन समारोह में

MPCG NEWS

अज्ञात कारण से खड़ी फसल में लगी आग हुआ लाखों का नुकसान

MPCG NEWS

किसान भाईयो केंद्र और प्रदेश सरकार गूंगी और बहरी हैं उन्हें आपका दर्द नही है मालूम -शैलेन्द्र पटेल

MPCG NEWS

Leave a Comment