window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); -10 भवन विहीन पंचायतों में बनेंगे 4 करोड़ की लागत से नए पंचायत भवन विधायक देवेन्द्र पटेल की मांग पर शासन ने दी मंजूरी - MPCG News

-10 भवन विहीन पंचायतों में बनेंगे 4 करोड़ की लागत से नए पंचायत भवन विधायक देवेन्द्र पटेल की मांग पर शासन ने दी मंजूरी

-10 भवन विहीन पंचायतों में बनेंगे 4 करोड़ की लागत से नए पंचायत भवन विधायक देवेन्द्र पटेल की मांग पर शासन ने दी मंजूरी

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन। सिलवानी विस् के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल की मांग पर पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सिलवानी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भवन विहीन ग्राम पंचायतों में 10 ग्राम नवीन ग्राम पंचायत भवन स्वीकृत किए हैं ।सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने बताया कि दिन 10,नये ग्राम पंचायत भवनों का भूमि पूजन किया गया है ।इन पंचायत भवनों की लागत लगभग 4 करोड़ है प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन की लागत 37, लाख.49 हजार रहेगी। जिन पंचायतों में भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। इनमें पंचायत बेगमगंज में जमुनिया पिपलिया टेकापार मुज्फ्ता तिन्सुआ बेरखेड़ी बरामद गढ़ी बसिया है। इसी तरह सिलवानी जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत आमापानी खुर्द,छीतापार खेरीजयपुरा रामगढ रोशराघाटी में नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन नहीं होने के कारण गांव में ही कच्चे मकानों में बैठकर ग्राम सभाएं आयोजित होती थी। कई बार पंचायतों के काम भी सरपंच सचिवो के घर जाकर करवाना पड़ता था। पंचायत कार्यालय बनने के बाद सरपंच सचिव और ग्रामीणों को कार्यालय की सुविधा मिल जाएगी।

Related posts

एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के कोयला खदानों में हो रहे नियम विरुद्ध कार्यों पर जिम्मेदार एजेसियों की नजर क्यों नहीं पड़ती

MPCG NEWS

राइडर नेशनल स्प्रिंट रैली के फाइनल में नावेद खान सेलेक्ट

MPCG NEWS

-जिले के मंडीदीप में एम्बुलेंस 108 की बदहाल व्यवस्था की बड़ी लापरवाही उजागर,सड़क हादसे में घायल मरीज इलाज के बाद करता रहा एम्बुलेंस का लगभग एक घंटे तक इंतजार

MPCG NEWS

Leave a Comment