window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); हाय गर्मी : मध्यप्रदेश में अभी से लू जैसे हालात, इस दिन बदल सकता है मौसम - MPCG News

हाय गर्मी : मध्यप्रदेश में अभी से लू जैसे हालात, इस दिन बदल सकता है मौसम

हाय गर्मी : मध्यप्रदेश में अभी से लू जैसे हालात, इस दिन बदल सकता है मौसम

 

आज से अधिकतम तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है

 

बूंदाबांदी के आसार, देखिए क्या कहा मौसम विभाग ने बारिश और गर्मी को लेकर

 

भोपाल। रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दमोह में लू जैसे हालात रहे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं के साथ नमी आने के कारण कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। इस वजह से सोमवार से धूप के तेवर कुछ नरम पड़ सकते हैं। तापमान में गिरावट भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना गया है। विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

 

*बदलेगा मौसम का मिजाज*

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। वर्तमान में हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से बादल छाने लगे हैं। इस वजह से सोमवार से अधिकतम तापमान में मामूली कमी आने की संभावना है। उधर, 26 एवं 29 मार्च को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने के आसार हैं। उनके प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता है। बादल छाने के साथ 29-30 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Related posts

MP Board: 5वीं, 8वीं बोर्ड की स्थगित परीक्षा की नई तिथि जारी, 15 और 17 अप्रैल को होगा पेपर

MPCG NEWS

भारी बारिश से धनबाद की सड़क पर बाढ़ जैसे हालात, डीसी ने जल्द राहत पहुंचाने का दिलाया भरोसा

MPCG NEWS

MP में Phone-pe पर सियासत: कंपनी की कानूनी चेतावनी पर कांग्रेस ने अनइंस्टॉल करने दी धमकी पूछे कई सवाल ?

MPCG NEWS

Leave a Comment