window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी दुल्हन: रास्ते में मौत ने रोका सफर - MPCG News

शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी दुल्हन: रास्ते में मौत ने रोका सफर

ट्रैक्टर ने छीनी दुल्हन की जिंदगी, 12 मई को चढ़नी थी डोली

बैतूल/शाहपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरगुन्दा में शादी की तैयारियों के बीच उस वक्त मातम पसर गया जब शादी के कार्ड बांटकर लौट रही युवती हीरा उईके की ट्रैक्टर से कुचल जाने पर मौके पर ही दुःखद मौत हो गई। बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी, मृतका उषा उर्फ़ हीरा उईके की शाहपुर के मोतीढाना के पास भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती मुलताई से शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शाहपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रेक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी थी मृतका हीरा, अपनी शादी की तैयारियों को लेकर काफी खुश थी। हीरा का विवाह 12 मई को प्रभात पट्टन के ग्राम देवझिरी में तय हुआ था। किन्तु खुशियां मातम में बदल गई।

Related posts

-जिले के मंडीदीप में एम्बुलेंस 108 की बदहाल व्यवस्था की बड़ी लापरवाही उजागर,सड़क हादसे में घायल मरीज इलाज के बाद करता रहा एम्बुलेंस का लगभग एक घंटे तक इंतजार

MPCG NEWS

बैतूल खुलासा: केरपानी हनुमान मंदिर में हुई चोरी का हुआ बड़ा खुलासा

MPCG NEWS

राठौर जर्नलिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन सम्पन्न, नए राष्ट्रीय पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

MPCG NEWS

Leave a Comment