window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); यातायात पुलिस ने चलाया ड्रंकन ड्राइव अभियान - MPCG News

यातायात पुलिस ने चलाया ड्रंकन ड्राइव अभियान

 

धनबाद झारखंड

रिपोर्टर मोहम्मद इम्तियाज अंसारी

धनबाद. वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में धनबाद के विभिन्न चौक- चौराहों पर यातायात पुलिस के द्वारा ड्रंकन ड्राइव का अभियान चलाया गया। साथ ही नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील भी की गई है कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का अवश्य पालन करें। वैसे वाहन चालक जिनके द्वारा शराब के नशे में वाहन का परिचालन किया जाएगा उनपर मोटरवाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में पुलिस निरीक्षक यातायात अजय मिंज, सार्जेंट मेजर अरुण किशन, सार्जेंट रजनीश कुमार, पुअनि बंधन तिर्की तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षी शामिल हुए।

Related posts

मुलताई: नारी शक्ति का सम्मान कर दी लाडली बहना योजना की जानकारी

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 11 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, सड़क हुई लहूलुहान

MPCG NEWS

मुलताई: बीड़ी, सिगरेट पीने वालो पर स्वास्थ्य विभाग की चालानी कार्रवाई

MPCG NEWS

Leave a Comment