window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: किसानों से अधिक दाम पर मक्का खरीदकर, बिना भुगतान किए फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार - MPCG News

मुलताई: किसानों से अधिक दाम पर मक्का खरीदकर, बिना भुगतान किए फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो शातिर आरोपियो को दमोह के ग्राम हटा से किया  गिरफ्तार

मुलताईं। पुलिस अनुविभाग अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम उमरिया के किसानों से अधिक दाम में मक्का खरीदकर भुगतान नही करते हुए किसानों से धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियो को आमला पुलिस ने दमोह जिले के ग्राम हटा से गिरफ़्तार करने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी आमला संतोष पेन्द्रे ने बताया कि बीते 19 दिसम्बर 2022 को फरियादी सज्जनसिंह पिता प्रेमसिंह सावनेर निवासी सेमरिया जोशी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ग्राम सेमरिया जोशी और उमरिया मे बीते 26 एवं 27 नवम्बर को किसानों को अधिक रेट पर मक्का खरीदने का लालच देकर करीबन छः लाख रूपये की मक्का की खरीदी सात किसानों से कर किसानों को दूसरे दिन भुगतान करने की बात कही और मक्का लेकर चले गये। दूसरे दिन 28 नवम्बर को जब किसानों ने फोन लगाया तो फोन स्विच आफ आने लगा । शाम तक इंतजार करने के बाद भी जब व्यापारी किसानों का भुगतान करने नही आये तो किसानों को चिंता हुई और जब व्यापारियों की जानकारी ली गई तो उनका कोई पता नही चला। व्यापारियों का कोई पता नही चलने पर फरियादी सज्जन सिंह की रिपोर्ट पर आमला पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 420,406,34 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में  पुलिस अधीक्षक  बैतूल सिमाला प्रसाद द्वारा किसानों से हुई धोखाधड़ी को गंभीरतापूर्वक लेते हुए दोनों अज्ञातआरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल नीरज सोनी के निर्देशन में एसडीओपी मुलताई  नम्रता सोधिया के द्वारा थाना आमला की पुलिस टीम गठित क अज्ञात आरोपियों की पतासाजी मे लगाया।पुलिस टीम द्वारा लगातार अलग अलग स्थानों पर जाकर तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये गये। जानकारी के आधार संभावित स्थान महाराष्ट्र के अहमदनगर थाणे(मुम्बई) तथा जिला सिवनी, जिला सागर एवं जिला दमोह जाकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर साक्ष्य एकत्र किये गये। पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि बाहर के दो व्यक्ति ग्राम हटा जिला दमोह मे गल्ला व्यापारी बनकर क्षेत्र मे घूम फिर कर किसानों से सम्पर्क कर रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम हटा जिला दमोह जाकर केम्प किया गया तथा लगातार तीन दिन तक पतासाजी की गई। आरोपियों का नाम पता व फोटो उपलब्ध नही होने से ग्राम हटा के सभी चौराहों एवं दुकानों मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये व स्थानीय लोगों से पूछताछ पर जानकारी ली गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने 7 फरवरी 2023 को ग्राम कुंटी थाना हटा जिला दमोह के नामकराम जी की शटर वाली किराये की दुकान पर दबिश देकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। नाम व पता पूछने पर कभी कुछ कभी कुछ बताते रहे तथा उक्त दोनों के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज भी होना नही पाया गया। उक्त दोनों आरोपियों से जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उन्होने अपना नाम नवल पिता शिवकुमार गुप्ता उम्र 45 साल निवासी मूसाखेड़ी इंदौर तथा देवेन्द्र पिता मनोज कुमार कोरी उम्र 29 साल निवासी ग्राम कसर थाना दबोह तहसील लहार जिला भिण्ड का होना बताया तथा जिला बैतूल के ग्राम उमरिया व मुलताई क्षेत्र मे किसानों के साथ धोखाधड़ी कर फरार होना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वेगरआर कार क्रमाँक एमएच02एके 9240 भी बरामद की गई है। उक्त दोनों को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुलिस थाना आमला लाकर मक्का एवं प्रदेश के दीगर जिलों में वारदात करने के संबंध पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की उपस्थिति चौरई जिला छिन्दवाड़ा, चाचौड़ा जिला गुना, राहतगढ़ जिला सागर, खजुराहो जिला छतरपुर मे भी पाई गई है।पुलिस द्वारा  संबंधित जिलों से भी जानकारी ली जा रही है।

इस तरह देते थे घटना को अंजाम


    दोनों आरोपी वेगन कार क्रमाँक एमएच 02 एके 9240 से ग्रामो में जाकर किसानों से संपर्क कर बताते है कि वे भोपाल के गल्ला व्यापारी हैं। किसानों को बाजार भाव से ज्यादा रेट पर अनाज खरीदने का लालच देकर अनाज खरीदकर किसी का भी मकान किराये पर लेकर रखवा देते है। पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज अपने पास नही रखते। इस दौरान आरोपी अपना मोबाइल भी उपयोग नही करते है, किसी गरीब मजदूर का मोबाइल लेकर उससे बातचीत करते है। टोल वाले रास्ते से आवागमन नही करते है। फिर मौका देखकर माल लेकर चंपत हो जाते थे। उक्त आरोपियो की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक नितिन उइके, हेमन्त पाण्डे ,राजेन्द्र राजवंशी,पुरुषोत्तम गौर,प्रधान आरक्षक सुनील राठौर,आरक्षक जितेंद्र गाडरे, ओमप्रकाश नागौतिया,राजेन्द्र धाड़से,दीपेंद्र सिंह,नीरज शेंडे,बबलू धुर्वे की महतवर्ण भूमिका रही।

Related posts

घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद में जादू टोने करके अनियमितता से बचने का सहारा

MPCG NEWS

शिक्षक शरद कुमार शिववेदी बने राज्य समन्वयक

MPCG NEWS

SDM और खनिज अधिकारी के बयानों पर उलझी रेत माफियाओं की कहानी ?

MPCG NEWS

Leave a Comment