window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बारला पंचायत की एक दर्जन महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जुड़ने से छूटे, परेशान गरीब महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगाए सौतेलापन के आरोप - MPCG News

बारला पंचायत की एक दर्जन महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जुड़ने से छूटे, परेशान गरीब महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगाए सौतेलापन के आरोप

बारला पंचायत की एक दर्जन महिलाओं के नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जुड़ने से छूटे, परेशान गरीब महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर लगाए सौतेलापन के आरोप

*दैनिक प्राईम संदेश*

*जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*

रायसेन।जनपद पंचायत सांची की ग्राम पंचायत बारला की एक दर्जन गरीब आदिवासी महिलाओं के नाम छूट जाने से हैरान परेशान हैं।वे अपने नाम जुड़वाने के जनप्रतिनिधियों को बताकर योजना में नाम जुड़वाने की गुहार लगा चुकी हैं।जिनका कहना है कि कभी वह सब कभी ग्राम पंचायत की दहलीज तो कभी बैंकों की चौखट पर केवाईसी सहित अन्य कागजी खानापूर्ति पूरी कर चुकी हैं।बावजूद इसके उनके नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नहीं जुड़ पाए हैं।परेशान इन लाड़ली बहनों ने अपने भैय्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर मनमानी और सौतेलापन के आरोप लगाए हैं।हाथों में योजना की स्वीकृति के टुकड़े लिए बुधवार को तहसील कार्यालय परिसर में भटकती हुई नजर आईं।

लाड़ली बहना योजना से वंचित बारला पंचायत की निवासी शकुन बाई, रूबी सहरिया आरती, लक्ष्मी बाई, नर्बदी बाई अनिता पूजा पूनम ,पार्वती बाई पुनिया बाई आदि शामिल हैं।इनका कहना है कि यदि शिवराज भैय्या हम गरीब आदिवासी बहनों के नाम जल्द ही योजना में शामिल नहीं किए गए तो आगामी विस चुनाव2023 में वोट मतदान का बहिष्कार कर अन्य उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगी।

Related posts

दूसरे धर्म में शादी/निकाह से पहले करवाना होगा पुलिस वेरिफिकेशन, वरना होगी कार्रवाई- गृहमंत्री नरोत्तम

MPCG NEWS

अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश जी की प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन

MPCG NEWS

Harda factory blast Update: रातभर जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, 13 की मौत कई लापता

MPCG NEWS

Leave a Comment