window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण - MPCG News

प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण

प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें नागरिकों के जनसेवा संबंधी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत कीरतपुर खेजड़ा महलपुर सियलवाड़ा तथा खमरियागंज सहित अन्य ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन प्राप्त किए गए। शिविरों में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया और शेष आवेदनों का एक दिवस में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इन शिविरों में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाकर प्रदान किए गए। इनके अतिरिक्त संबल योजना खाद्यान्न पात्रता पर्ची लाड़ली लक्ष्मी स्वीकृति पत्र सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Related posts

कलेक्टर तथा एसपी ने रायसेन में ‘‘मैं हूॅ अभिमन्यु‘‘ अभियान के तहत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्डी

MPCG NEWS

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर जिला जेल में विधिक साक्षरता शिविर सह जेल निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

MPCG NEWS

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसानों को मिल रही बड़ी मदद

MPCG NEWS

Leave a Comment