window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); दोनों विधानसभा के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन - MPCG News

दोनों विधानसभा के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

प्राइम संदेश सरगुजा कोरिया छत्तीसगढ़

 

संभाग हेड अजीमुदिन अंसारी

 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

 

हेडलाइन

 

दोनों विधानसभा के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

 

मनेन्द्रगढ़/ 04 अक्टूबर 2023/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा पत्रकारों के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को समस्त मतदान केन्द्रों में किया गया। इसके लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आहूत की गयी।

कलेक्टर ने बताया कि आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण 02 अगस्त से 21 सितम्बर तक निर्धारित की गयी। इस अवधि में नये मतदाताओं का नाम जोड़े जाने की जानकारी दी गयी। द्वितीय विशेष पुनरीक्षण 2023 माह 02 अगस्त 2023 से 04 अक्टूबर तक प्राप्त हुये कुल फार्मों का  निराकरण किया गया। इस दौरान बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नवीन मतदाता के लिए फार्म-6, आधार से मतदाता पहचान पत्र जोड़ने के लिए फार्म -6 ब, मृत/स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाओं का नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा संषोधन, स्थानांतरण एवं प्रतिस्थापन एपिक प्राप्त करने के लिए फार्म-8 के बारे में बताया गया था।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के बाद आज जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रकाषित सूची अनुसार जिले में कुल 466 मतदान केन्द्र है। इसमें से 78 मतदान केन्द्र भरतपुर-सोनहत (कोरिया) में है तथा 388 मतदान केन्द्र विधानसभा क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत एवं विधानसभा क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में आते है। जिले में कुल 310943 मतदाता है। जिसमें 155119 पुरूष मतदाता है तथा 155819 महिला मतदाता है।

Related posts

फसल सिंचाई हेतु लगे टूल्लू पम्प चोरी मामले में थाना जयनगर पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार।

MPCG NEWS

शा.पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में ’’स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम अंतर्गत किया गया श्रमदान

MPCG NEWS

अखबारी पेपर का खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश

MPCG NEWS

Leave a Comment