window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); इंदौर अग्निकांड के बाद सख्त एक्शन: CM के निर्देश पर सीनियर IAS-IPS टीम मौके पर, 8 जिंदगियां जलकर खाक - MPCG News

इंदौर अग्निकांड के बाद सख्त एक्शन: CM के निर्देश पर सीनियर IAS-IPS टीम मौके पर, 8 जिंदगियां जलकर खाक

EV कार की चिंगारी से भड़की आग ने तीन मंजिला घर को लिया चपेट में, फॉरेंसिक जांच तेज

इंदौर। शहर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में हुए दिल दहला देने वाले अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सख्त निर्देश पर भोपाल से सीनियर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की टीम इंदौर पहुंच चुकी है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
सीनियर आईएएस अधिकारी अनुपम राजन और आईपीएस अधिकारी आदर्श कटियार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। प्रशासन ने साफ किया है कि आग लगने के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच को प्राथमिकता दी जा रही है।

EV चार्जिंग सिस्टम पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग की चिंगारी पूरे घर में फैल गई। इसी के चलते अब प्रशासन EV चार्जिंग सिस्टम की सुरक्षा पर सख्त गाइडलाइन तैयार करने जा रहा है।
आईएएस अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि यह जांच का विषय है कि क्या वाहन ओवरचार्ज हुआ था या चार्जिंग प्वाइंट में कोई तकनीकी खामी थी। जल्द ही EV चार्जिंग के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किया जाएगा और डीलरों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित किया जाएगा।

गैस सिलेंडर और ज्वलनशील सामग्री बनी बड़ी वजह

जांच में यह भी सामने आया कि घर के अंदर 10 से अधिक गैस सिलेंडर और ज्वलनशील रसायन रखे थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडरों में हुए धमाकों ने स्थिति को और भयावह बना दिया।
साथ ही इलेक्ट्रिक लॉक सिस्टम को लेकर भी जागरूकता की जरूरत बताई गई है, ताकि आपात स्थिति में लोग समय रहते बाहर निकल सकें।

8 लोगों की दर्दनाक मौत

इस भयावह हादसे में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी शवों का पोस्टमार्टम एमवाय अस्पताल में कराया गया है। अंतिम संस्कार तिलक नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा।

प्रशासन सख्त, आगे और कदम तय

फिलहाल पुलिस और प्रशासन हर एंगल से जांच में जुटा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएंगे।

Related posts

बेटे ने एक माह पहले फांसी लगाकर की थी आत्महत्या,अब ताप्ती में डूबने से मां की मौत

MPCG NEWS

सारणी: 10 वीं के परीक्षा परिणाम में खुशबू कापसे को मिली सफलता 86.8% प्रतिशत

MPCG NEWS

Betul News: खाना नही देने पर दीपावली की रात पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को आजीवन कारावास

MPCG NEWS

Leave a Comment