window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी: बाबा मठारदेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर किया रुद्राभिषेक - MPCG News

सारणी: बाबा मठारदेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर किया रुद्राभिषेक

इधर सातवे सोमवार में कावड़ यात्रियों की लगी भीड़, देर रात तक चला जागरण और भंडारा

सारनी। गायत्री परिवार और युवा संघर्ष मंच ने बाबा मठारदेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया और हवन पूजन कर पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गायत्री परिवार के गुलाबराव पांसे और युवा संघर्ष मंच पर स्वदेश तिवारी, अशोक पचोरिया ने बताया कि बाबा मठारदेव की प्रेरणा से उजड़ती सारनी को बचाने के लिए एक चिट्ठी सीएम के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाया था।

इस अभियान में क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों ने सीएम को चिट्ठी लिखकर उजड़ते शहर की पीड़ा को बयां कर बचाने के लिए आह्वान किया था और इसके अलावा सामाजिक संगठनों ने भी उजड़ती सारनी को बचाने में अहम भूमिका निभाई। सोमवार को बाबा मठारदेव के मंदिर में युवा संघर्ष मंच के लोगों द्वारा पोस्टकार्ड पर प्रार्थना स्वीकार कर ली का पत्र लिखकर बाबा से क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और भेंट किया।

Related posts

BETUL ब्रेकिंग: जनपद पंचायत कार्यालय में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर कंप्यूटर पर किया हाथ साफ

MPCG NEWS

सारनी पुलिस ने किया अपहरण एंव हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार अन्य दो फरार, तलाश जारी

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: कतिया समाज के अध्यक्ष बने केआर नागेश

MPCG NEWS

Leave a Comment