window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा: तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार - MPCG News

सारणी पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा: तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने जंगल में बनाया था ठिकाना

सारनी। जामखोदर पंचायत के जंगल में हत्या कर 3 माह से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबीश दे रही थी। पुलिस टीम को लोकेशन बदल बदल कर चकमा देने में माहिर आरोपी को अखिऱकार जंगल में घेराबंदी करके दबोचा है। युवक कि हत्या के मामले को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। जांच टीम टीआई रत्नाकर हिंगवे, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह,श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक देवेंद्र प्रजापति, आरक्षक अजय ग्यास वंशी, धीरज काले, हेमंत आहाके, रोहित नवरेती, राहुल रावतेल, दुर्गेश,शुभांशु चौबे को शामिल किया गया.बताया जाता है कि बंटी पिता सिमरन कासदे हंसलपुर आमला निवासी 6 अगस्त से गायब था। बंटी कासदे की लाश जामखो जार के जंगल में पुलिया के नीचे मिली.बताया जाता है संदीप के साथ दारू बेचने का काम करता था. इतना ही नहीं बंटी का संदीप की चचेरी बहन से संबंध थे। इसी बात से संदीप नाराज था। बंटी और संदीप मोटरसाइकिल से जंगल की तरफ गए थे। मोटरसाइकिल में रखी हुई कुल्हाड़ी से संदीप ने बंटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। जांच के लिए संदीप को जाते समय हथकड़ी सहित आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए जांच टीम ने साइबर सेल से मदद ली। साइबर सेल की मदद से आरोपी को पुलिस ने जंगल से 1 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। टीआई रत्नाकर हिंगवे ने कहा कि साइबर सेल उप निरीक्षक राजेंद्र राजवंशी,राजेंद्र धाड़से, बलराम राजपूत ने आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी संदीप पर धारा 302,201 के तहत कारवाही कि है।

Related posts

12000 रूपये कीमत के गांजा सहित 1 गिरफ्तार, चौकी चेन्द्रा पुलिस की कार्यवाही।

MPCG NEWS

अवैध शराब के विरूद्ध सूरजपुर पुलिस की कार्रवाई, 89 लीटर महुआ शराब सहित 23 गिरफ्तार।

MPCG NEWS

Why Watson data platform can be the iTunes for your Big Data

MPCG NEWS

Leave a Comment