window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सड़क दुर्घटनाओं को रोकने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ट्रेक्टर-ट्रालियों पर लगाया रेडियम - MPCG News

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ट्रेक्टर-ट्रालियों पर लगाया रेडियम

 

दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन

रायसेन, 19 दिसम्बर 2023
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा ट्रेक्टर-ट्रालियों से टकराने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। कलेक्टर दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया की पहल पर ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने का कार्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। जिसके पालन में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा रायसेन में कृषि उपज मण्डी तथा दशहरा मैदान पहुंचकर ट्रेक्टर-ट्रालियों में रेडियम लगाने का कार्य किया गया, जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई।

Related posts

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड जुन्नारदेव की बैठक संपन्न

MPCG NEWS

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न अधिनियमों और नवीन कानूनों की दी गई जानकारी निकाली गई जागरूकता रैली

MPCG NEWS

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत सेहतगंज में शिविर सम्पन्न

MPCG NEWS

Leave a Comment