window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मंदिर प्रांगण एवं महाविद्यालय परिसर में वृहद साफ सफाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन। - MPCG News

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मंदिर प्रांगण एवं महाविद्यालय परिसर में वृहद साफ सफाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

रायसेन

बरेली

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का पत्र के परिपालन में अयोध्या में भगवान श्री राम की प्रात प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत एवं उच्च शिक्षा विभाग के पत्र के परिपालन में दिनांक 17 जनवरी 2024 को सरस्वती मंदिर एवं महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज दुबे द्वारा साफ सफाई की गई। विद्यार्थियों को परिसर में साफ सफाई रखने का संदेश दिया इस अवसर पर मंदिर परिसर के आसपास साफ सफाई की गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. आर एन सक्सेना डॉ. ए एन रघुवंशी संतोष कुमार वर्मा, अखिलेश खटीक तोमर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम आधिकारी डॉ. देवेंद्र अहिरवार,डॉ. वर्षा गौतम, डॉ. देवश्री बघमार उपस्थित रहकर सफाई अभियान भाग लिया। कार्यक्रम का यह प्रथम दिवस जिसमें साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया, आगामी 22 जनवरी 2024 तक स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रतियोगिता आदि का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमे भगवान श्री राम के जीवन आधारित विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

Related posts

सांचेत में डीजे ढोलनगाड़ों के बीच निकली बाबा काल भैरव की शाही सवारी ,श्रद्धालुओं ने जगह जगह फूल बरसाकर किया स्वागत

MPCG NEWS

जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, केंद्र और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

MPCG NEWS

तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना

MPCG NEWS

Leave a Comment