window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शक्तिगढ़ सरपंच बने दबंग, 15 वां वित्त की राशि मटेरियल के नाम पर कर गए गबन - MPCG News

शक्तिगढ़ सरपंच बने दबंग, 15 वां वित्त की राशि मटेरियल के नाम पर कर गए गबन

पुल निर्माण का कार्य अधूरा बावजूद इसके लाखो डकार गए शासन का पैसा

जीत आम्रवंशी, 9165783412
सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली अधिकांश पंचायत सरपंच व सचिव को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। एक ऐसा ही मामला पुनर्वास कैंप चोपना के समीपस्थ ग्राम शक्तिगढ़ पंचायत का सामने आया है जिसमें शक्तिगढ़ पंचायत के सरपंच द्वारा दबंगई से लाखों रुपए फर्जी बिल लगाकर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक डगडगा में निर्माण होने वाले पुल के निर्माण से पहले ही छत्तीसगढ़ पंचायत के सरपंच पति दबंग राजेश मंडल द्वारा राशि हड़पने का कार्य किया गया। यहां आरोप ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत कर सरपंच पर लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि 15 वां वित्त योजना से दो माह पहले शक्तिगढ़ पंचायत के डगडगा में पुलिया निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ था। जिसका कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया। वहीं सरपंच द्वारा दिनांक 7/8/2023 को को 10350, 16800, 16800, 35300 राशि का आहरण अनियमित तरीके से कर लिया गया है। ग्रामीणों की माने तो उनके द्वारा इस संबंध में सचिव से पूछताछ करने पर सचिव द्वारा बताया गया कि सरपंच पति द्वारा धमकी देकर जबरदस्ती डीएससी और मोबाइल लेकर भुगतान किया गया है।

वही ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी 15वां वित्त से गांधी ग्राम में भी पुलिया निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था जिसका कार्य प्रारंभ किया गया है परंतु आज दिनांक तक वह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। और संपूर्ण राशि का अनियमित तरीके से आहरण कर लिया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों के माध्यम से जिला कलेक्टर को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई गई। 12/09/2023 को ग्रामीणों की शिकायत की जानकारी सरपंच के दबंग पति राजेश मंडल को लगी तो 13/09/2023 को अनंन फानन में 40 एमएम गिट्टी दिखावे के लिए डलवाली गई। अब देखना यह है कि शक्तिगढ़ सरपंच और सरपंच पति पर क्या कार्रवाई होती है। इस संबंध में घोड़ाडोंगरी जनपद सीईओ प्रभारी से 9977535448 संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

इनका कहना है

हमारे द्वारा कोई राशि का गबन नहीं की गई है हम पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है

कमला राजेश मंडल
सरपंच शक्तिगढ़

Related posts

Betul News: खाना नही देने पर दीपावली की रात पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे पति को आजीवन कारावास

MPCG NEWS

रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

MPCG NEWS

Betul Crime: बाइक बनी जान की दुश्मन: बेटे ने पिता को नही दी बाइक की चाबी तो पिता ने कुएं में कूदकर दे दी जान

MPCG NEWS

Leave a Comment