window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); लाडली बहनों को नहीं मिल रहा 450 रुपए में गैस सिलेंडर, एजेंसी संचालक बोला अभी नहीं मिला कोई आदेश - MPCG News

लाडली बहनों को नहीं मिल रहा 450 रुपए में गैस सिलेंडर, एजेंसी संचालक बोला अभी नहीं मिला कोई आदेश

उपभोक्ता ने कहा, सावन के आखिरी दिन में 450 की घोषणा की, पहले महीने में करना था

जीत आम्रवंशी, 9691851267
बैतूल (सारणी)। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था कि सावन के महीने में लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। हांलाकि सावन खत्म होने को है, लेकिन अभी तक महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर नहीं मिला है। बैतूल जिले के सारनी नगर पालिका क्षेत्र में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें सीएम शिवराज की इस घोषणा का लाभ नहीं मिला है।

जिले के सारनी नगर पालिका क्षेत्र के कई महिलाओं ने इसे सिर्फ चुनावी घोषणा कहा है। महिलाओं का कहना है कि अगर घोषणा करना ही था तो सावन के पहले महीने में करना था। अब आखरी दिन बचे इस सावन में कैसे उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई आदेश उनके पास नहीं आया है।

बता दें कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने राजधानी भोपाल में लाडली बहना सम्मेलन में घोषणा की थी कि महिलाओं के लिए सावन के महीने में 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। सीएम की घोषणा के बाद भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर महिलाओं को नहीं मिल रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश में कोरोना अलर्ट: फिर लौटेंगी पाबंदियां, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

MPCG NEWS

क्या है हिट एंड रन कानून, क्यों सड़क पर उतरे ड्राइवर, बदलाव के पीछे की वजह क्या ?

MPCG NEWS

बड़ी खबर: अतीक अशरफ मौत खुलासा, मीडियाकर्मी बनकर आए थे अतीक-अशरफ के हमला, सामने आई तस्वीर

MPCG NEWS

Leave a Comment