window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रायसेन के जिला अस्पताल में आधी रात को एसडीओपी सहित पुलिस अफसरों ने अचानक क्यों की जांच पड़ताल :एसडीओपी और पुलिस टीम के अधिकारियों ने ली संदिग्धों की तलाशी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया - MPCG News

रायसेन के जिला अस्पताल में आधी रात को एसडीओपी सहित पुलिस अफसरों ने अचानक क्यों की जांच पड़ताल :एसडीओपी और पुलिस टीम के अधिकारियों ने ली संदिग्धों की तलाशी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

रायसेन के जिला अस्पताल में आधी रात को एसडीओपी सहित पुलिस अफसरों ने अचानक क्यों की जांच पड़ताल :एसडीओपी और पुलिस टीम के अधिकारियों ने ली संदिग्धों की तलाशी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम के अफसरों ने निरीक्षण किया।
रायसेन जिला अस्पताल में दरमियानी रात सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना कोतवाली प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ये निरीक्षण किया।
पुलिस टीम ने अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी तक की जांच की। महिला और पुरुष वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम शामिल अधिकारियों ने मरीजों के परिजनों से भी बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।
सुरक्षा गार्डों से भी बातचीत कर हासिल की जरूरी जानकारी
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों से भी विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस ने अस्पताल परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। यह जांच कार्रवाई अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए की गई।

Related posts

युवा आत्मनिर्भर होंगे आगे बढ़ेंगे तो मप्र भी तेजी से आगे बढ़ेगा- विधायक डॉ चौधरी

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार जांच दलों द्वारा फैक्ट्रियों तथा कारखानों का किया गया निरीक्षण

MPCG NEWS

कर्मचारी नहीं उठाते फोन बिजली उपभोक्ता परेशान बिजली आई नहीं ठीक होने का आ गया मैसेज

MPCG NEWS

Leave a Comment