window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई में वैशाखी के अवसर पर गुरुद्वारा में हुआ लंगर - MPCG News

मुलताई में वैशाखी के अवसर पर गुरुद्वारा में हुआ लंगर

मुलताई। पवित्र नगरी के गुरुद्वारे में शुक्रवार को वैशाखी खालसा साजना दिवस के अवसर पर गुरु के लंगर का का आयोजन हुआ। ऐतिहासिक गुरुद्वारे में शुक्रवार सुबह साध संगत ने शबद कीर्तन किया। उसके उपरांत निशान साहिब का चोला चढ़ाया गया। इस दौरान बोले सो निहाल,सतश्री अकाल के उदघोष से गुरुद्वारा परिसर गूंज उठा। सुबह 11 बजे से साध संगत ने शबद कीर्तन और पाठ किया। दोपहर 1 बजे सामूहिक अरदास के उपरांत गुरु का लंगर प्रारंभ हुआ। जिसमे सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर भोजन ग्रहण किया। गुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा के प्रधान सरदार जसबीरसिंघ ने बताया सिखो के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंघ ने 321 साल पूर्व वैशाखी के दिन ही खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में सिख समुदाय के साथ पंजाबी और खत्री समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related posts

VIDEO: निशा बांगरे को गोली मारने और ट्रक से कुचलने की मिल रही धमकी

MPCG NEWS

Betul Live: सुरक्षित निकला तन्मय, लेकिन नही अस्पताल में तोड़ा दम

MPCG NEWS

मांगी गई जानकारी नहीं देकर सीएमओ भ्रमित करने का कर रहे प्रयास

MPCG NEWS

Leave a Comment