window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: कपिलेश्वर तीर्थ त्रिवेणी संगम पहुंची मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा - MPCG News

मुलताई: कपिलेश्वर तीर्थ त्रिवेणी संगम पहुंची मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा

धूलिया जिले में किया प्रवेश

मुलताई। दुर्गम रास्तों से कदम ताल करते हुए निरन्तर बीते 20 दिनों से आगे आगे बढ़ते जा रहो मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा ने लगभग 500 किमी की दूरी तय कर ली है यह जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक राजू पाटनकर,लखमीचंद अग्रवाल ने बताया कि आगामी 23 जनवरी को पदयात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी तत्पश्चात आगामी 1 फरवरी को शाम 5 बजे ताप्ती समुंद्र संगम पर दुर्वासा ऋषि आश्रम कादीफरिया डूम्मास पहुंचेंगी जन्हा से 2फरवरी को सूरत हजीरा से संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा वापस मुलताई ताप्ती उदगम स्थल के लिए प्रारंभ है।

कपिलेश्वर तीर्थ के किए दर्शन

पदयात्री इमरत मुन्ना यादव  ,  शिवचरण साहू , राहुल कोडपे , देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश में यात्रा का भव्य दिव्य स्वागत सत्कार किया जा रहा है लगाभग आधा सैकड़ा परिक्रमा पदयात्री निरन्तर मां ताप्ती जी का गुणगान करते हुए तटवासियों को महिमा कथा बतलाते हुए त्याग तपस्या और समर्पण भाव का परिचय देते हुऐ निरन्तर आगे बढ़ते जा रहे हैं गुरुवार को पदयात्रा का रात्रि विश्राम कपिलेश्वार तीर्थ स्थल जन्हा त्रिवेणी संगम भी है और बड़ी संख्या में काल सर्प , नारायण नाग बलि जैसी पूजा विधी संपन्न होती है वही प्रतिदिन मां ताप्ती जी की संध्या आरती भी की जाती है एसे दिव्य और पुण्य फलदायी स्थल पर कपिलेश्वर महादेव मंदिर जिसमे तीन शिवलिंग स्थापित है के दर्शन पूजन और रात्रि विश्राम का मां ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रियो को सौभाग्य मिला।दल प्रभारी विशाल सिंह और संतोष आर्य ने बताया कि पदयात्रा धूलिया जिले से निकलकर रविवार को नंदुरबार जिला में टाकरखेड़ा , कोपरली , कोरिट होते हुऐ 23 जनवरी दोपहर 3 बजे गुजरात में प्रवेश करेगी

Related posts

VIDEO: बैतूल रेलवे प्लेटफार्म के शेड पर आत्महत्या करने चढ़ा सिरफिरा युवक

MPCG NEWS

सारणी: भगवान से तो डरो इंजिनियर साहब, बाबा मठारदेव कभी माफ नहीं करेंगे आपको

MPCG NEWS

शक्तिगढ़ सरपंच बने दबंग, 15 वां वित्त की राशि मटेरियल के नाम पर कर गए गबन

MPCG NEWS

Leave a Comment