window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण - MPCG News

माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

धनबाद      रिपोटर मिलन पाठक

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी 22 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद आगमन प्रस्तावित है।

माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने बलियापुर प्रखंड में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियां का जायजा लिया।

उन्होंने स्टेज, डी बॉक्स, कार्यक्रम स्थल तक लोगों के आगे की सुविधा व उनके बैठने की व्यवस्था आदि का जायजा लेते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित बलियापुर के अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मकर संक्रांति पर्व के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य मलमास प्रारंभ…एक माह तक विवाह व शुभ कार्यों पर रहेगा ब्रेक,14 मार्च से 14 अप्रेल तक रहेगा मीन मास

MPCG NEWS

नगर पालिका परिषद ने फिर चलाया आवारा पशुओ का धरपकड़ अभियान

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे ने मंडीदीप में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य का लिया जायजा

MPCG NEWS

Leave a Comment