window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भटगांव विधानसभा से शफी अहमद को टिकट देने समर्थन में उमड़ा जन सैलाब…भटगांव विधानसभा के नागरिकों में की उपमुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात.. स्थानीय विधायक पर लगाया आरोप.. कहा कमीशन लेकर करते हैं काम - MPCG News

भटगांव विधानसभा से शफी अहमद को टिकट देने समर्थन में उमड़ा जन सैलाब…भटगांव विधानसभा के नागरिकों में की उपमुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात.. स्थानीय विधायक पर लगाया आरोप.. कहा कमीशन लेकर करते हैं काम

लोकेशन
जिला सुरजपुर भटगांव छत्तीसगढ़
संवाददाता शत्रुघन तिवारी

 

अम्बिकापुर।भटगांव विधानसभा से शफी अहमद के समर्थन में आज हजारों नागरिक भटगांव विधानसभा क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव से भेंट मुलाकात किये। सफी अहमद के समर्थन में भटगांव विधानसभा से जन सैलाब उमड़ पड़ा था। लगभग 2500 लोग उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान आम नागरिकों ने सीधे उपमुख्यमंत्री से बात करते हुए शफी अहमद को टिकट देने की मांग की ।वही इस दौरान भटगांव विधानसभा के नागरिकों ने भटगांव क्षेत्र के मौजुदा विधायक का विरोध करते हुए उन्होंने बदलने की मांग की।

विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार मांगने का दौर चल रहा है। इसी बीच भटगांव विधानसभा क्षेत्र से बुधवार की शाम हजारों की संख्या में नागरिक अंबिकापुर के नारायणी मैदान में पहुंचे।
भारी संख्या में भटगांव विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव से मुलाकात करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक के कार्यकाल से हम संतुष्ट नहीं है। नागरिकों ने कमीशन खोरी का भी आरोप लगाया। इस बार अगर उन्हें टिकट मिलता है तो वह बड़ी हार हारेंगे। शफी अहमद के समर्थन में पहुंचे नागरिकों ने उन्हें टिकट देने की मांग के साथ-साथ कहा कि अगर उन्हें टिकट मिलती है तो हम सभी उन्हें जिताने के लिए संकल्पित हैं। बता दे की भटगांव क्षेत्र में वर्तमान में कांग्रेस के ही विधायक पारस नाथ राजवाड़े हैं। प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

Related posts

अस्थाई रोजगार सहायक और नल खोलने वाले मजदूर मलाईदार विभाग ही क्यों ?

MPCG NEWS

शर्मनाक: युवक के गले में डाला पट्टा, कुत्ता बनाकर भौंकने का दिया आदेश, आरोपी के घर पहुंचा बुलडोजर

MPCG NEWS

PM मोदी को जान से मारने की धमकी: ईमेल से भेजी धमकी ATS ने एक युवक को किया गिरफ्तार

MPCG NEWS

Leave a Comment