window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ब्रेकिंग: छिंदवाड़ा में महुआ बीनने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, बाघ के मुंह पर पत्थर ठूंसकर कर बचाई जान - MPCG News

ब्रेकिंग: छिंदवाड़ा में महुआ बीनने गए युवक पर बाघ ने किया हमला, बाघ के मुंह पर पत्थर ठूंसकर कर बचाई जान

जिला अस्पताल में जारी है इलाज

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बाघ के हमले से एक युवक घायल हो गया है। घटना बिछुआ ब्लॉक के खमारपानी क्षेत्र का है, जहां महुआ बीनने गए एक पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच संघर्ष भी हुआ। जिससे वह घायल हो गया। युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

खमारपानी के बोरिया ग्राम निवासी सुनील दोपहर को महुआ बीनने गया था। इस बीच वह एक नाले में पानी पीने पहुंचा। इस दौरान बाघ से उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक और बाघ के बीच संघर्ष की स्थिति बनी, जहां युवक ने बाघ के मुंह पर पत्थर ठूंसकर और आसपास खड़े लोगों के हल्ला मचाने के बाद जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

सुनील ने बताया कि झाड़ियों से अचानक बाघ पीछे से आ गया और जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो बाघ ने उसके चेहरे पर पंजा मार दिया । फिलहाल सुनील का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related posts

Big Braking: ट्रेन में समान चोरी होने पर रेलवे की होगी जिम्मेदारी और करनी होगी भरपाई: कंज्यूमर कोर्ट

MPCG NEWS

बड़ी खबर: सड़क हादसे में घायल लोगों को अब पूरे देश में मिलेगा मुफ्त इलाज

MPCG NEWS

कलेक्टर साहब मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते सीडीपीओ चयेन्द्र बुड़ेकर के बिगड़े बोल

MPCG NEWS

Leave a Comment