window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बैतुल: सख्ती से बंद कराए जाएंगे खुले बोरवेल, बंद करने का खर्च बोर मालिक को वहन करना होगा - MPCG News

बैतुल: सख्ती से बंद कराए जाएंगे खुले बोरवेल, बंद करने का खर्च बोर मालिक को वहन करना होगा

एक सप्ताह बाद बोर खुला पाए जाने पर होगी एफआईआर, साथ ही दस हजार का जुर्माना

बैतुल। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने जिले के अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को समूचे जिले जांच कराकर एक सप्ताह के भीतर खुले पड़े बोरवेल के गड्ढों को सख्ती से बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह के बोरवेल को बंद करने का व्यय संबंधित बोरवेल मालिक को वहन करना होगा।

कलेक्टर ने कहा है कि एक सप्ताह बाद बोरवेल खुला पाए जाने की स्थिति में बोरवेल मालिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही दस हजार रूपए का जुर्माना भी अधिरोपित किया जाएगा।

Related posts

मुलताई महाविद्यालय के छात्रों ने बाजार पहुंचकर बाटे कपड़े एवं पेपर की थैलियां

MPCG NEWS

MP में अस्पताल की लापरवाही से बच्चे की जिंदगी हुई खराब, 15 साल बाद आया कोर्ट से फैसला

MPCG NEWS

जिले में आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहा अवैध शराब बिक्री का खेल

MPCG NEWS

Leave a Comment