window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: MP में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, एमपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता - MPCG News

बड़ी खबर: MP में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, एमपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जंगल में हॉकफोर्स और नक्सली के बीच मुठभेड़

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में आज अलसुबह पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूपखार एरिया में खमकोदादार के पास जंगल में हॉकफोर्स व नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। आज सुबह तड़के 5 बजे मुठभेड़ हुई है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान माडकम हिडमा ऊर्फ चैतु, निवासी बीजापुर एरिया के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में उसके कई साथियों के घायल होने की भी खबर है। नक्ली कितने संख्या में थे इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Related posts

छिंदवाड़ा: राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद

MPCG NEWS

CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान:अब होगी बुजुर्गों की पेंशन 1 हजार

MPCG NEWS

बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे फर्जी छात्रा, बोर्ड एग्जाम में QR CODE से होगी पहचान

MPCG NEWS

Leave a Comment