window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); फिल्मी स्टाइल में आबकारी विभाग का छापा: ग्राहक बनकर क्लब पहुंची आबकारी टीम - MPCG News

फिल्मी स्टाइल में आबकारी विभाग का छापा: ग्राहक बनकर क्लब पहुंची आबकारी टीम

बिना लाइसेंस के परोसी जा रही थी शराब, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होली से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने फिल्मी स्टाइल में एस आफ क्लब में छापा मारा है। ग्राहक बनकर पहुंची आबकारी टीम को देख क्लब के कर्मचारी भागते नजर आए।

बताया गया कि बिना लाइसेंस के शराब बेची जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, बावड़िया कला स्थित एस आफ क्लब में सिर्फ 21 फरवरी को शराब परोसने का लाइसेंस लिया था। इसके बाद से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

 

सूचना मिलते ही आबकारी टीम (Excise Department) ने एस आफ क्लब में छापामार कार्रवाई की। जहां से भारी मात्रा मे महंगी शराब बरामद की गई है। जिसमें हाई रेंज की 60 बोतल स्प्रिट और 56 बोतल बीयर जब्त की गई है।

Related posts

सारणी ब्रेकिंग: रहम करो साहब…चीखता रहा चपरासी, पिटते रहे स्थापना शाखा प्रभारी

MPCG NEWS

ये सभी ग्रामीण कुत्ता है, पंचायत सचिव हर्षित ओझा

MPCG NEWS

पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का समय एवं स्थान संशोधित

MPCG NEWS

Leave a Comment