window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पत्रकार के साथ महिलाओं ने की मारपीट को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन - MPCG News

पत्रकार के साथ महिलाओं ने की मारपीट को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग को लेकर सारणी एसडीओपी को सौपा ज्ञापन

सारणी/जीत आम्रवंशी, एक तरफ प्रदेश सरकार महिलाओं की रक्षा के लिए तरह तरह की मुहिम चला रही तो वही महिलाओं के सर पर ताज और सम्मान के चलते कुछ महिलाओं ने इसका फायदा उठा कर देश के चौथे स्तम्भ जो कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को अपने शब्दों के माध्यम से न्याय मांगने के लिए पूरी मेहनत करते है। इसी के चलते देश के चौथे स्तंम्भ के ऊपर ही हमला बोल दिया। और महिलाओं के सम्मान के लिए सैदेव साथ और न्याय दिलाने वाले कि टांग खिंचने में महिलाओं ने भी कोई कसर नही छोड़ी। एक मामला इस भी आया कि महिलाओं के ग्रुप ने एक पत्रकार के साथ मारपीट करने पर उतर आए।

मामला मध्यप्रदेश के बैतुल जिले का है जहाँ साँझविर टाइम्स के संपादक पंकज सोनी के उपर 29 अक्टूबर को अपने घर से प्रेस कार्यालय जाते वक्त रास्ते मे रोक कर कुछ महिलाओं ने मारपीट एवं अभद्रता की जिसकी शिकायत पत्रकार ने नजदीकी थाने में भी की। लेकिन महिलाओं के ऊपर आज तक कोई जांच नही हुई और ना ही कार्यवाही।

उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन घोड़ाडोंगरी ब्लाक इकाई ने सारणी थाना जाकर एसडीओपी रोशन कुमार जैन को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा साथ ही पत्रकार के साथ हुई मारपीट में उक्त मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की, ज्ञापन देने में दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे। साथ ही वरिष्ठ पत्रकारो ने कहा ही उक्त मामले की जल्द कार्यवाही नही हुई तो प्रदेश स्तर पर सभी जिलों में ज्ञापन सौंपकर धरना दिया जाएगा।

Related posts

विकास कार्यो को ठप्प करने का भाजपा पार्षद कर रहे प्रयास

MPCG NEWS

मरीजों की जान का दुश्मन बना बगडोना का मेहतराम फ्रैक्चर हॉस्पिटल

MPCG NEWS

MP में बंद होंगे अहाते, बैठकर शराब पीने पर भी लगी रोक, शिवराज कैबिनेट ने लिए फैसले

MPCG NEWS

Leave a Comment