window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); *निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक की अध्यक्षता में नगरपालिक निगम कटनी का सामान्य सम्मिलन हुआ संपन्न* - MPCG News

*निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक की अध्यक्षता में नगरपालिक निगम कटनी का सामान्य सम्मिलन हुआ संपन्न*

लोकेशन कटनी
जिला कटनी
संवाददाता सचिन तिवारी

 

*कटनी -* नगरपालिक निगम कटनी का सामान्य सम्मिलन निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता एवं मान. महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति में हुई संपन्न। आज की बैठक में 04 एजेण्डों पर विचार विमर्श किया गया ।

आयोजित बैठक में दैनिक बाजार बैठकी का ठेका निरस्त किये जाने का निर्णय लेते हुए वार्षिक दरों का निर्धारण किया गया । प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्मित दुकानों के विक्रय करनें के संबंध में अचल संपत्ति अंतरण नियम 2021 एवं 2023 अनुसार कार्यवाही किये जाने पर निर्णय लिया गया ,प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन एल.आई.जी एवं एम.आई.जी के विक्रय के संबंध में चर्चा के दौरान नोडल अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण अध्यक्ष महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई ।

बैठक में एम.आई.सी सदस्यगण,पार्षदगण सहित नगरपालिक निगम कटनी के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।

Related posts

सिलवानी जिला बनाओ समिति की बैठकें हुई आंदोलन की रणनीति तय,, सिलवानी की भौगोलिक संरचना है जिला बनने लायक जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ा

MPCG NEWS

महिला स्व सहायता समूह संघ जिला इकाई रायसेन ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन

MPCG NEWS

बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहीं स्कूल बसें फर्स्ट एड बॉक्स तक नही

MPCG NEWS

Leave a Comment