window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: पं. प्रदीप मिश्रा ने की कमलनाथ की तारीफ, कहा- आपने छिंदवाड़ा को दी नई पहचान - MPCG News

छिंदवाड़ा: पं. प्रदीप मिश्रा ने की कमलनाथ की तारीफ, कहा- आपने छिंदवाड़ा को दी नई पहचान

कमलनाथ भी बोले- आपके पांव रखते ही हुई बारिश, किसानों की निराशा आशा में बदली

छिंदवाड़ा। कथा के दौरान व्यासपीठ से पंडित प्रदीप मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमकर तारीफ की। पंडित मिश्रा ने कहा, छिन्दवाड़ा की दशा और दिशा बदलने के लिए कमलनाथ को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने छिन्दवाड़ा को एक नई पहचान और ऊंचाई दी।

कथा के दूसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले छिंदवाड़ा इतना विकसित नहीं था, लोग छिंदवाड़ा को नहीं जानते थे। कमलनाथ जी, छिंदवाड़ा को बनाने के लिए आपका धन्यवाद। पंडित मिश्रा ने कहा कि जो कथा हृदय से कही जाती है। वही फलदायी होती है।

कमलनाथ ने कहा- महाराज जी आपकी कथा से बारिश हुई

वहीं कथा शुरू होने से पहले अपना उद्बोधन देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कल से जो बारिश शुरू हुई है, यह ईश्वर का प्रताप है। जैसे ही पंडित जी के पांव छिन्दवाड़ा में पड़े, बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों के चेहरे की निराशा आशा में बदल गई है।

कमलनाथ ने कहा कि अगर आप छिंदवाड़ा जिले को गोद लेंगे तो ऐसा जिला आपको प्रदेश में कहीं और नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने आपसे कल भी कहा था, आज भी कह रहा हूं कि हमारी माताओं-बहनों और हमारे आसपास के लोगों के लिए आपको यहां आते रहना होगा।

 

बता दें कि छिंदवाड़ा के सिमरिया में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आज दूसरा दिन है। कथा सुनने भक्तों की भारी भीड़ आ रही है। यहां रुक- रुककर बारिश भी हो रही है, बावजूद इसके कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

Related posts

MP में पुलिस कमिश्नर कोर्ट का आदेश: यह शख्स अब अपनी बाइक और कार में सफर नही कर पाएगा

MPCG NEWS

दुकानों में जल रही मौत की गैस: राहुल गैस एजेंसी की मनमानी से हादसा करीब, जिम्मेदार मौन ?

MPCG NEWS

VIDEO: एमपी में पति,पत्नी और मां ने खाया जहर: LIVE VIDEO भी बनाया

MPCG NEWS

Leave a Comment