window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: नाले में डूबने से बुजुर्ग और एक बच्ची की मौत, नाला पार करते समय हुआ हादसा - MPCG News

छिंदवाड़ा: नाले में डूबने से बुजुर्ग और एक बच्ची की मौत, नाला पार करते समय हुआ हादसा

एक लड़की अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी…सांसद ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

छिंदवाड़ा। जिले में एक बुजुर्ग और एक बच्ची की नाला पार करते समय पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्ची लापता है। घटना परासिया विधानसभा के मंधान डैम के पास काजरा गांव की है। मौके पर मौजूद लोगो ने तीनो को अस्पताल भेजा और पुलिस को इस घटना की सुचना दी। मौके पर फुकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, काजरा निवासी 60 वर्षीय दिमाग चंद दो बच्ची रौशनी और आरती के साथ जानवरों को चराने के लिए नाले के पार ले गया था। शाम को बारिश होने के कारण नाले का जलस्तर बढ़ गया और वापसी में नाला पार करते समय पानी में उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से तीनों डूबने लगे, बच्चियों को बचाने के प्रयास में दिमाग चंद भी गहरे पानी में चला गया।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दिमाग चंद को निकालकर अस्पताल भेजा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस की मदद से 9 साल की रोशनी का शव बरामद किया गया। जबकि 7 वर्षीय आरती अभी भी लापता है। मौके पर फुकी पुलिस ने मामला दर्ज कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। फिलहाल बच्ची की तलाश जारी है।

Related posts

लापरवाही: पंचायत पर लटका ताला: पंचायत मंत्री के आदेश की उड़ा रहे धज्जियां ,सचिव पंचायत से नदारद

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: पं. प्रदीप मिश्रा ने की कमलनाथ की तारीफ, कहा- आपने छिंदवाड़ा को दी नई पहचान

MPCG NEWS

Breaking: MP में लापता हुई दो छोटी बच्चियां, कन्याभोज कराने के बहाने महिला ने किया अगवा

MPCG NEWS

Leave a Comment