window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: जमीन विवाद में भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर ली जान - MPCG News

छिंदवाड़ा: जमीन विवाद में भाई की हत्या, कुल्हाड़ी से वार कर ली जान

हत्या की साजिश में नौकर ने भी दिया साथ

जुन्नारदेव। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जमीन के टुकड़े के लिए कलयुगी भाई ने कुल्हाड़ी से हमलाकर सगे भाई की हत्या कर दी। घटना जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के टाटरवाड की है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टाटरवाड़ गांव के लखन आम्रवंशी उम्र 55 वर्ष का जमीन को लेकर सगे भाई सकरलाल व भतीजे से विवाद चल रहा था। आज विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सकरलाल और उसके नौकर ने लखन पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। जिससे लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लखन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

गर्मी में पानी की समस्या: इस नंबर पर एक कॉल में समाधान- कलेक्टर ने शुरू किया कंट्रोल रूम

MPCG NEWS

सारनी Crime: ताश के 52 पत्तों में किस्मत आजमा रहे तीन खिलाड़ी, प्रकाश समेत बड़े खिलाड़ी भी किस्मत आजमाने लगा रहे दाव

MPCG NEWS

बड़ा खुलासा, मुलताई नपा CMO ने 15 वे वित्त की राशि से मात्र 18 दिन में 10 लाख रुपए का डीजल खरीदा

MPCG NEWS

Leave a Comment