window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); खेर माई मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर परिसर में विधायक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न - MPCG News

खेर माई मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर परिसर में विधायक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट। खेर माई मंदिर निर्माण एवं कायाकल्प के लिए विधायक ने राशि की घोषणा

 

खेर माई मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर परिसर में विधायक की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न

 

शहडोल:- नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बुढार रोड वार्ड नंबर 27 के वार्डवासियों एवं मंदिर समिति द्वारा शुक्रवार को वार्ड में स्थित खेर माई मंदिर निर्माण हेतु मंदिर परिसर में मंची कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में खेर माई माता की पूजा अर्चना की गई साथ ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर परिसर में मंदिर समिति के लोगों एवं वार्ड वासियों व भक्तों द्वारा विराजमान किए गए भगवान श्री गणेश जी की पूजा आरती की गई साथ ही भक्तों एवं वार्ड वासियों को मंदिर के पुजारी रंजन गुप्ता बाबा द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया गया मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के तौर पर जयसिंहनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री जयसिंह मरावी नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा (डोली) पार्षद शक्ति लश्कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष लोहानी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता मंचासीन रहे। एवं मंचासीन अतिथियों का मंदिर समिति एवं वार्ड वासियों द्वारा पुष्प कुछ भेंट एवं माला पहनकर स्वागत किया गया

कार्यक्रम में जयसिंहनगर क्षेत्र के विधायक श्री जयसिंह मरावी ने मंदिर के कायाकल्प एवं निर्माण हेतु 50 हजार रुपए की राशि मंदिर समिति को देने की घोषणा की इसी तारतम में वार्ड नंबर 27 की पार्षद श्रीमती आरती गुप्ता भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता समाजसेवी राजेश गुप्ता योगेश गुप्ता के द्वारा मंदिर निर्माण हेतु ₹1 लाख रुपए की राशि मंदिर समिति को देने की घोषणा की गई साथ ही समाजसेवी एवं वार्डवासी श्री कैलाश गुप्ता द्वारा मंदिर निर्माण के लिए ₹1लाख रुपए की राशि मंदिर समिति को देने की घोषणा की कार्यक्रम में विधायक श्री जयसिंह मरावी ने मंदिर समिति एवं वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा की जल्द से जल्द विधायक निधि से भी मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर मंदिर समिति को राशि प्रदान की जाएगी ताकि मां भगवती खेर माई माता का यह मंदिर भव्य और सुंदर बन सके और यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसी प्रकार नगर पालिका के उपाध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर में जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था कराऐ जाने की बात कही कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री व इंजीनियर श्री संतोष लोहानी ने मंदिर में होने वाले निर्माण कार्य में अपनी निशुल्क सेवा देने की बात कही। मंचिया कार्यक्रम का सफल संचालन वार्डवासी एवं भाजपा नीति शोध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सौरभ गोले ने किया तो वही मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड वासियों का आभार व्यक्त श्री अशोक निगम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, रितेश गुप्ता, पियूष सोनी, रूपांश गुप्ता, कामता लखेर ,हरिशंकर वर्मा, छोटटू सेन, नीलू त्रिपाठी, प्रकाश दुबे, पवन पटवा, मनोज सोनी, रामविष्णु गुप्ता, विजय सिंह परिहार ,ओम प्रकाश गुप्ता, बच्चा बर्मन ,राजेश गुप्ता, शशांक, राकेश, मंगल प्रसाद, राहुल सोनी, रितिक जैसवाल, अखिल सोनी, मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की संख्या में वार्ड वासी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related posts

Fitbit’s first smartwatch can now make payments in the UK

MPCG NEWS

शहर को मलेरिया व डेंगू से बचाने नेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन एवं नगरपालिका परिषद को लिखा पत्र

MPCG NEWS

Tech News – BNZ flips switch on Apple Pay in New Zealand

MPCG NEWS

Leave a Comment