window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कोरिया मिलेट्स कैफे’ के होम डिलेवरी एक्सप्रेस का हुआ शुभारम्भ सांसद ज्योत्सना महंत ने मिलेट्स दसे बने नाश्ते का लिया स्वाद - MPCG News

कोरिया मिलेट्स कैफे’ के होम डिलेवरी एक्सप्रेस का हुआ शुभारम्भ सांसद ज्योत्सना महंत ने मिलेट्स दसे बने नाश्ते का लिया स्वाद

सरगुजा कोरिया छत्तीसगढ़
संभाग हेड अजीमुदिन अंसारी

कोरिया

16 अगस्त 2023/ आज कलेक्टरेट परिसर में कोरबा लोकसभा के सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा का अनावरण के पश्चात कलेक्टर परिसर में स्थापित ‘कोरिया मिलेट्स कैफे’ द्वारा शुरू की जा रही ‘होम डिलेवरी एक्सप्रेस’ का भी महंत ने शुभारम्भ किया।
शुभारम्भ के दौरान ल ज्योत्सना चरण दास महंत ने कहा कि जब भी स्कूटी, बाइक से होम डिलेवरी करें तो हेलमेट पहनकर व सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील भी की। श्रीमती महंत ने कैफे में जाकर कोदो से बने खीर, उपमा, रागी से बने चीला व ज्वांर से बने गुलाब जामुन का स्वाद लिया। श्रीमती महंत ने कहा कि सचमुच में मिलेट्स भोजन, नाश्ता सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। वहां बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि मिलेट्स का नाश्ता और भोजन जरूर करें। ‘होम डिलेवरी एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ अवसर पर संसदीय सचिव एवं कोरिया विधायक अम्बिका सिंहदेव, कोरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदान्ती तिवारी, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रतीक गुप्ता, योगेश शुक्ला, नरजीर अहमद, अशोक जायसवाल, अनिल जायसवाल, श्रीमती अन्नपूर्णा सिंह, संगीता राजवाड़े, चन्द्रप्रकाश राजवाड़े, विनोद शर्मा, एसडीएम ऋअंकिता सोम, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार साहू, विनय कुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे प्राइम टीवी के लिए कोरिया से अजीमुदिन अंसारी की रिपोर्ट

Related posts

धान पंजीयन में रिश्वतखोरी: सरसीवां उपार्जन केंद्र में अवैध वसूली के मामले में कम्प्यूटर ऑपरेटर को किया गया सेवा से पृथक।

MPCG NEWS

भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रायसेन में जनकल्याण शिविर आयोजित।

MPCG NEWS

समय पर नहीं खुल रहे आंगनबाड़ी केंद्र: पोषण आहार के बिना ही लौट रहे बच्चे, DPO और CDPO की लापरवाही आई सामने

MPCG NEWS

Leave a Comment