window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कुली नंबर36 हूं, इज्जत का खाती हूं, बच्चों को बनाऊंगी अफसर, 45 मर्दों के बीच अकेली कुली है संध्या !* - MPCG News

कुली नंबर36 हूं, इज्जत का खाती हूं, बच्चों को बनाऊंगी अफसर, 45 मर्दों के बीच अकेली कुली है संध्या !*

*इन्दौर से सिंड्रेला इमानुएल*

 

*कुली नंबर36 हूं, इज्जत का खाती हूं, बच्चों को बनाऊंगी अफसर, 45 मर्दों के बीच अकेली कुली है संध्या !*

 

“भले ही मेरे सपने टूटे हैं, लेकिन हौसले अभी जिंदा है। जिंदगी ने मुझसे मेरा हमसफर छीन लिया, लेकिन अब बच्चों को पढ़ा लिखाकर फौज में अफसर बनाना मेरा सपना है। इसके लिए मैं किसी के आगे हाथ नहीं फैलाऊंगी।

कुली नंबर 36 हूं और इज्जत का खाती हूं।” यह कहना है 31 वर्षीय महिला कुली संध्या का। महिला कुली को देखकर हैरत में पड़ जाते हैं लोग। मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर कुली संध्या प्रतिदिन बूढ़ी सास और तीन बच्चों की अच्छी परवरिश का जिम्मा अपने कंधो पर लिए, यात्रियों का बोझ ढो रही है।

 

रेलवे कुली का लाइसेंस अपने नाम बनवाने के बाद बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए साहस और मेहनत के साथ जब वह वजन लेकर प्लेटफॉर्म पर चलती है तो लोग हैरत में पड़ जाते हैं और साथ ही उसके जज्बे को सलाम करने को मजबूर भी !

Related posts

Facebook’s News Feed experiment panics publishers

MPCG NEWS

तहसील मुख्यालय गैरतगंज के जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत संदूक के घोना मंदिर पर महात्मा गांधी के संस्कारों पर चलने के लिए स्वच्छ भारत का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

MPCG NEWS

वनोपजों का संग्रहण,विपणन एवं मूल्य निर्धारण कर सकेगी ग्रामसभा – ललिता कर्णे”

MPCG NEWS

Leave a Comment