window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कुएं में गिरने से किसान की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस - MPCG News

कुएं में गिरने से किसान की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम जामगांव में किसान की खेत में स्थित कुएं में गिर गया। कुएं में भरे पानी में डुबने से किसान की मौत हो गई।
मासोद पुलिस चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवेंद्र प्रजापति ने बताया ग्राम जामगांव निवासी वासुदेव नागले 50 साल बुधवार को दोपहर 12:30 बजे के दरमियान स्वयं के खेत में लगी फसल पर पंप से छिड़काव कर रहा था। उसी दौरान खेत में स्थित कुएं के पास खाली स्प्रे टंकी स्टूल पर रखकर टंकी पानी से भरने के बाद पीठ पर टांग रहा था। उसी दौरान टंकी उठाते समय वासुदेव का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर स्प्रे टंकी सहित कुएं में जा गिरा। खेत में खाद डाल रहे केशव ने वासुदेव को कुएं में गिरता देखा तो दौड़कर कुएं के पास पहुंचा। लेकिन जब तक वासुदेव की कुएं में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रधान आरक्षक श्रीप्रजापति ने बताया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से मृतक वासुदेव का शव कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। वही केशव की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related posts

बैतूल पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 208 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर

MPCG NEWS

आम के पेड़ से गिरकर ग्रामीण की मौत

MPCG NEWS

तीन बहनों के इकलौते भाई और साहू परिवार के घर के चिराग को मिला नया जीवन

MPCG NEWS

Leave a Comment