window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); एडीजी और पुलिस अधीक्षक शहडोल ने जन आशीर्वाद यात्रा के रूट का भ्रमण कर लिया जायजा* - MPCG News

एडीजी और पुलिस अधीक्षक शहडोल ने जन आशीर्वाद यात्रा के रूट का भ्रमण कर लिया जायजा*

*एडीजी और पुलिस अधीक्षक शहडोल ने जन आशीर्वाद यात्रा के रूट का भ्रमण कर लिया जायजा*

 

दिनांक 12.09.2023 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला शहडोल अंतर्गत जन आशीर्वाद यात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है। उक्त यात्रा दिनांक 12.09.2023 को प्रातः ब्यौहारी से शुरू होकर टिहकी, बिजहा, करकी, बंधा बाजार, जयसिंहनगर, खन्नौधी, गोहपारू, चुहिरी, रसमोहनी, भठिया, खाम्ही डोल, गिरवा, केशवाही होते हुए जिला अनूपपुर की ओर प्रस्थान करेगी। उक्त यात्रा के दौरान जगह-जगह रोड शो, मंच सभा, रथ सभा आयोजित किये जायेंगे। उक्त कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में जनसमूह एकत्रित होने की संभावना है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा पर्याप्त तैयारियां और सतर्कता बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी0 सी0 सागर एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक ने स्वयं जन आशीर्वाद यात्रा के संपूर्ण रूट का भ्रमण कर उसका जायजा लिया। उक्त यात्रा के दौरान जिन-जिन स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं उनका निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारियों और एसडीओपी को सुरक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश दिये।

Related posts

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी: रविवार को खाते में आएंगे 1500 रुपए, CM डॉ. मोहन 37वीं किस्त करेंगे जारी

MPCG NEWS

UK growth figures raise chance of rate rise

MPCG NEWS

अलर्ट: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले सावधान, MP में आज से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू

MPCG NEWS

Leave a Comment