window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); आसमान से बरसी मौत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की गई जान - MPCG News

आसमान से बरसी मौत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की गई जान

आधा घंटा रेलवे फाटक बंद रहने के कारण महिला ने तोड़ा दम

मुलताई। नगर से सटे ग्राम चंदोराखुर्द में रविवार की शाम घर के बाहर कपड़े उठाने गई एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्राम चंदोराखुर्द में वेयर हाउस के निवासरत महिला संगीता पति विजय गोहिते उम्र 38 वर्ष जो कि घर मैं काम कर रही थी। इस दौरान अचानक तेज बारिश चालू हो गई। बारिश होने के कारण महिला घर से बाहर निकल कर कपड़े उठाने लगी। इस दौरान घर के पीछे खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से संगीता घायल हो गए। जिसे परिजन नगर के सरकारी अस्पताल ला रहे थे।लेकिन मुलताई बोरदेही मार्ग पर रेल्वे फाटक करीब आधा घंटा बंद रहने के कारण रेलवे फाटक पर मौत महिला की मौत हो गई। रेलवे फाटक खुलने पर महिला को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

बड़ी खबर: MP स्टॉफ नर्स पेपर लीक केस में बड़ी कामयाबी, कंपनी के सर्वर से चुराते थे पेपर

MPCG NEWS

सीएम राइस स्कूल में पहुचकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षक से नाराज होकर मचाया हंगामा,दिया धरना

MPCG NEWS

विकास कार्यो को ठप्प करने का भाजपा पार्षद कर रहे प्रयास

MPCG NEWS

Leave a Comment