window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); होली पर महाकाल मंदिर के गर्भ में आग 13 लोग झुलसे 5 इंदौर रैफर.... - MPCG News

होली पर महाकाल मंदिर के गर्भ में आग 13 लोग झुलसे 5 इंदौर रैफर….

होली पर महाकाल मंदिर के गर्भ में आग 13 लोग झुलसे 5 इंदौर रैफर….

 

उज्जैन। होली पर्व पर आज सुबह महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। गर्भगृह में अचानक आग भभक उठी, जिसमें 13 लोग झुलस गए। पण्डे, पुजारी और सेवक चपेट में आए हैं।

कुछ लोगों को इंदौर रेफर किया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रोज सुबह होने वाली भस्मारती में आज सुबह भी होली का अपार उत्साह था। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी इस खास दिन भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने पहुंचे थे। भगवान के साथ भक्त होली खेलने पहुंचे थे। इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी और रंग और गुलाल उड़ाने की होड़ मच गई। इसी दौरान आग भभक उठी। बताया जा रहा है गुलाल के कारण आग भभकी और देखते ही देखते गर्भगृह में फेल गई।

 

मुख्य पुजारी परिवार के पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, पुजारी शिवम, आनंद पांडे, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, कमल जोशी, चिंतामन गेहलोत आदि घायल हो गए। कलेक्टर ने सिंह ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता सभी का उपचार कराना है। उन्होंने भी प्रारंभिक तौर पर गुलाल के कारण आग लगने की पुष्टि की है।

Related posts

VIDEO: एमपी में भगवान के घर में पाप, शिव मंदिर के गर्भगृह में अश्लील हरकत करते युवक कैमरे में कैद

MPCG NEWS

नगर गैरतगंज में स्थित गुरुकुल स्कूल में निशुल्क डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया

MPCG NEWS

वैज्ञानिक स्वामीनाथन का निधन।

MPCG NEWS

Leave a Comment