window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी पुलिस ने 15 दिनों से चल रहे 52 पत्तों की महफिल में पकड़े सिर्फ 6 जुआंरी - MPCG News

सारणी पुलिस ने 15 दिनों से चल रहे 52 पत्तों की महफिल में पकड़े सिर्फ 6 जुआंरी

लाखों के दांव में पुलिस के हाथ लगे ताश के 52 पत्ते और नगदी सिर्फ 7530 रूपये

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/सारनी। पाथाखेड़ा और बगडोना क्षेत्र में इन दिनों जुए के एक बड़े फड़ पर हुई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। शनिवार की रात बगडोना बस्ती में पुलिस की छापामारी कार्रवाई ने हड़कंप तो मचाया, लेकिन इस कार्रवाई के परिणाम ने लोगों को चौंका दिया है। गली-मोहल्लों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि “खोदा पहाड़ और निकली चुहिया।” पब्लिक के बीच खबर कुछ और है, जबकि पुलिस की फाइलों में दर्ज हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

क्या थी चर्चा: डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों का जमावड़ा और लाखों का दांव

पिछले 15 दिनों से बगडोना बस्ती में यह खबर आग की तरह फैल रही थी कि वरकडे नामक व्यक्ति के घर पर बड़े स्तर का जुआ फड़ संचालित हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह कोई आम फड़ नहीं था, बल्कि यहां मुख्य रूप से डब्ल्यूसीएल (WCL) के कर्मचारी अपनी किस्मत आजमाने आते थे और बाहरी लोगों को यहां इक्का-दुक्का ही प्रवेश मिलता था।

शनिवार की रात जब सारनी और पाथाखेड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी, तो प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों ने दावा किया कि मौके से लगभग 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से अधिकांश सरकारी कर्मचारी थे। दबी जुबान में यह भी चर्चा है कि एक और घर है जहां सरकारी बाबू बेखौफ होकर हार-जीत का दांव लगाते हैं। उम्मीद थी कि पुलिस इस बड़ी कार्रवाई का खुलासा करेगी।

पुलिसिया कार्रवाई: 6 गिरफ्तार और मामूली रकम बरामद

जन-चर्चाओं के बिल्कुल विपरीत, पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों ने मामले को हल्का कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस छापामारी में केवल 6 जुआरियों को गिरफ्तार दिखाया गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस फड़ को ‘हाई-प्रोफाइल’ और ‘बड़े स्तर’ का बताया जा रहा था, वहां से पुलिस ने नगदी के नाम पर महज 7,530 रुपये और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

पुलिस ने अपनी कार्रवाई में जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी दिखाई है जिनमें शहबाज (पिता सिराज अंसारी), निवासी शोभापुर कॉलोनी, इंदरसा (पिता जुगल बरकड़े), निवासी बागडोना बस्ती (जिनके घर पर फड़ चलने की चर्चा थी), एजाज (पिता सिराज अंसारी), निवासी शोभापुर कॉलोनी, रंजीत (पिता रामदास धुर्वे), निवासी कोटखेड़ा, शाहपुर, चतुर्वेदी (पिता रंजू इरपाचे), निवासी बागडोना बस्ती, अभीशंकर (पिता बनवारी सलाम), निवासी शोभापुर कॉलोनी

सवाल जो अब भी कायम हैं

पुलिस की कार्रवाई ने अवैध गतिविधियों पर लगाम तो लगाई है, लेकिन क्षेत्र में सुलग रहे सवालों को हवा दे दी है। क्या वास्तव में केवल 6 लोग ही जुआ खेल रहे थे या फिर 15 गिरफ्तारियों वाली खबर महज एक अफवाह थी ? क्या 15 दिनों से चल रहे इस फड़ पर सिर्फ 7 हजार रुपये का ही जुआ हो रहा था? या फिर जैसा कि अक्सर होता है, बड़ी मछलियां जाल से निकल गईं और छोटी मछलियां फंस गईं? बहरहाल, पुलिस अपनी वैधानिक कार्रवाई में जुटी है, लेकिन जनता के बीच दबी जुबान में चल रही चर्चाएं कुछ और ही इशारा कर रही हैं।

Related posts

बैतुल जिले में भाजपा नेताओं के संरक्षण में चल रहा जुआ सट्टा, कांग्रेसियों का आरोप

MPCG NEWS

Betul Live: तन्मय का रेस्क्यू जारी; 16 घंटे से गड्ढे में फसा मासूम:

MPCG NEWS

छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल का कारावास

MPCG NEWS

Leave a Comment