window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शिवाजी जयंती पर शिवाजी प्रांगण सारणी में भव्य आयोजन, प्रतिभाओं व सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान - MPCG News

शिवाजी जयंती पर शिवाजी प्रांगण सारणी में भव्य आयोजन, प्रतिभाओं व सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान

दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/सारणी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती शिवाजी प्रांगण, सारणी में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। पूरे प्रांगण में देशभक्ति और समाज एकता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का साल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सतपुड़ा पावर प्लांट से सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा समाज उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले समाज बंधुओं को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समाज के उत्थान व युवा सशक्तिकरण पर विशेष बल

मुख्य अतिथि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि संगठन शक्ति, स्वाभिमान और सुशासन के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, संस्कार और एकजुटता से ही संभव है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज की जागरूकता और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता और सामाजिक समरसता में निहित होती है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव समाज के लिए अमूल्य धरोहर है। साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अनेक गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, जुन्नारदेव नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोदे, दमुआ नगर पालिका सीएमओ अजय ठाकरे, चीफ इंजीनियर एस.के. लिलोरे, शैलेंद्र बगद्रे, राजेश गावंडे, आशीष मानकर, मनोज देशमुख, प्रमिला पांसे, संगीता धोटे एवं भास्कर मगरदे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यशवंत वराठे ने की।
अंत में क्षत्रिय लोणारी समाज संगठन के अध्यक्ष विजय पड़लक ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया। शिवाजी जयंती का यह आयोजन समाज में नई ऊर्जा, एकता और गौरव की भावना का संचार कर गया।

Related posts

ऑनलाइन IPL सटोरियों पर बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

MPCG NEWS

बैतूल Crime: आईल मिल संचालक पर हमला करने के मामले का खुलासा

MPCG NEWS

मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

MPCG NEWS

Leave a Comment