window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); रेंजर को महिलाओं से बदसलूकी करना पड़ा भारी, CCF ने किया सस्पेंड - MPCG News

रेंजर को महिलाओं से बदसलूकी करना पड़ा भारी, CCF ने किया सस्पेंड

भोपाल। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं से बदसलूकी करना भोपाल के बाड़ी रेंजर को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर CCF राकेश कुमार खरे ने रेंजर तिलक सिंह रायपुरिया को सस्पेंड कर दिया है।

कुछ दिन पहले रेंजर के रवैये से नाराज होकर ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र कार्यालय बाड़ी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी, तभी रेंजर ने महिलाओं के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी।

अब CCF राकेश कुमार खरे मध्यप्रदेश सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत सस्पेंड कर दिया है। निलंबन काल में तिलक सिंह रायपुरिया का मुख्यालय वन मंडल उत्पादन रायसेन रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा।

Related posts

बैतुल: छात्र की हत्या का हुआ खुलासा: छिंदवाड़ा नवेगांव थाना क्षेत्र के युवक की हुई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

MPCG NEWS

VIDEO Bike Stunt छिंदवाड़ा: युवा जोड़े को बीच सड़क पर महंगी पड़ी स्टंटबाजी

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: कांग्रेस नेताओं पर बलवा का मामला दर्ज: राहुल गांधी के निलंबन के विरोध में किया था प्रदर्शन

MPCG NEWS

Leave a Comment