window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाः महिलाओं के लिए सबसे जरूरी खबर - MPCG News

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाः महिलाओं के लिए सबसे जरूरी खबर

देखिए कौन महिलाएं होंगी पात्र और अपात्र

भोपाल। मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सबसे जरूरी खबर है। लाडली बहना योजना के फॉर्म की स्क्रूटनी शुरू हो गई है। इसके बाद कौन महिलाएं पात्र और अपात्र होंगी यह पता चल जाएगा।

ये रहेंगे पात्र

मध्यप्रदेश के निवासी महिलाएं जो इस साल एक जनवरी को 23 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकी हो। विवाहित में तलाकशुदा विधवा भी शामिल रहेंगी। जिन मध्यम वर्गीय परिवार के पास पांच एकड़ से कम जमीन होगी, उन बहनों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। पंच, उप सरपंच बन चुकी महिलाएं भी इस योजना के दायरे में आएंगी।

ये रहेंगी अपात्र

ऐसी महिला जो स्वयं अथवा जिनके परिवार में सांसद, विधायक या स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि होंगे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिस महिला के नाम उसके परिवार में ट्रैक्टर सहित अन्य 4 पहिया वाहन होंगे उन्हें भी दायरे में नहीं लिया जाएगा। जिनकी स्वयं या परिवार के स्वघोषित वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक होगी वो महिलाएँ दायरे में नहीं आएंगे। वर्तमान या भूतपूर्व सांसद, विधायक, आयकरदाता, शासकीय विभाग, उपक्रम, आर्मी, पेंशनर, निगम मंडल के अध्यक्ष यह सदस्य भी अपात्र रहेंगे।

इसे भी पढ़ें –लाड़ली बहना योजना फॉर्म की तारीख में बदलाव, अब इस तारीख से भरे जायेंगे फॉर्म

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से जिले की 251726 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किए 307285900 रू

MPCG NEWS

करोड़ों की जिला अस्पताल बिल्डिंग की मरम्मत का बजट सिर्फ कागजों में,डॉक्टर मरीज औऱ नर्सें खतरे के साए में क्योंकि जिम्मेदार अधिकारी हैं कि मानते नहीं

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: 7 साल की बच्ची का अपहरण और फिर हत्या, खेत में नग्न अवस्था में मिला मासूम का शव

MPCG NEWS

Leave a Comment