window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ब्रेकिंग: MP में नरभक्षी कांड, हथौड़े से सिर कुचला, खून पीकर भेजा खाया, Video वायरल - MPCG News

ब्रेकिंग: MP में नरभक्षी कांड, हथौड़े से सिर कुचला, खून पीकर भेजा खाया, Video वायरल

परिजनों में आक्रोश, आरोपी को फांसी देने की उठी मांग

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सम्मना में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक अधेड़ व्यक्ति ने बाइक से जा रहे 16 वर्षीय नाबालिग पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी का खौफनाक रूप देखकर ग्रामीण भी दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक के सिर को कुचलकर उसका खून पिया और मांस खाते हुए दिखाई दिया। इस भयावह घटना का वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी गुड्डा की तस्वीर

बहन से टीका लगवाने आया था नाबालिग

नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडेय के अनुसार, मृतक भरत विश्वकर्मा (16) निवासी अर्थखेड़ा, चौकी इमलिया, अपनी बहन दीक्षा विश्वकर्मा के यहां टीका लगवाने आया था। टीका लगवाने के बाद वह अपने चचेरे भाई विजय विश्वकर्मा के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में बैठे गुड्डा उर्फ प्रहलाद पटेल (58) ने अचानक लोहे की रॉड से भरत पर हमला कर दिया। हमले में विजय किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, लेकिन भरत गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपी ने उसके सिर पर हथौड़े से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मासूम के सिर से भेजा निकालकर खाने की तस्वील

नरभक्षी जैसा बर्ताव देख दहशत में ग्रामीण

चचेरे भाई विजय ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद मृतक के पास बैठकर उसके सिर से निकले मांस को खा रहा था और खून पीता नजर आ रहा था। आरोपी ने खून अपने चेहरे पर भी लगा लिया था। यह दृश्य देखकर आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए।

ग्रामीणों ने पथराव कर पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने साहस जुटाकर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया और पथराव कर काबू में किया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की हत्या के आरोप में काट चुका है जेल

बताया जा रहा है कि आरोपी गुड्डा पटेल पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। करीब दो साल पहले वह आजीवन कारावास की सजा काटकर रिहा हुआ था। गांव के लोग उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हैं। आरोपी के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उसका बेटा अलग रहकर खेती करता है।

मासूम के सिर से खून निकालकर पीने की तस्वीर

परिजनों में आक्रोश, फांसी की मांग

मृतक की बहन दीक्षा विश्वकर्मा की ननद भवानी विश्वकर्मा ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे दरिंदे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी के स्वभाव और मानसिक स्थिति के बारे में उसके परिवार को पहले से जानकारी थी, इसके बावजूद उसे नियंत्रित नहीं किया गया।

इस जघन्य हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related posts

नगर पालिका के डेढ़ सौ से ज्यादा हैं बड़े बकायादार इनसे वसूली के सारे जतन फेल इनसे नगर पालिका परिषद को लेना है करोड़ों रुपए

MPCG NEWS

सरस्वती हत्याकांड: 100 टुकड़ों में काटा, उबाला, भूना और कुत्तों को खिलाया

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: जुन्नारदेव में अपहरण का पूरा सच पुलिस ने किया पर्दाफाश

MPCG NEWS

Leave a Comment