window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बीजेपी संगठन चुनाव: 28 से 30 दिसंबर तक मिल सकते हैं दोनो पार्टियों भाजपा कांग्रेस को जिलाध्यक्ष - MPCG News

बीजेपी संगठन चुनाव: 28 से 30 दिसंबर तक मिल सकते हैं दोनो पार्टियों भाजपा कांग्रेस को जिलाध्यक्ष

बीजेपी संगठन चुनाव: 28 से 30 दिसंबर तक मिल सकते हैं दोनो पार्टियों भाजपा कांग्रेस को जिलाध्यक्ष
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

भाजपा में तेज तो कांग्रेस में अंदरखाने चल रही अध्यक्ष के चुनाव की हलचल,भाजपा में मंडल अध्यक्ष देंगे नाम
रायसेन।अब जल्द ही मिल सकते हैं भाजपा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष।दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टी भाजपा कांग्रेस के रायसेन जिले में संगठन चुनाव चल रहे हैं।28 से 30 दिसंबर के बीच घोषणा होने की संभावना है।
कमजोर कड़ियों को साधने की चुनौती: दोनो ही दलों के लिए जिले में कमजोर क्षेत्रों को साधने की बड़ी चुनौती होगी। वर्तमान में जिले में भाजपा के तीन तथा कांग्रेस का एक विधायक है। जहां जिस पार्टी से विधानसभा में प्रतिनिधि नहीं है वहां उस पार्टी को मजबूत करने की सोच के साथ अध्यक्ष का नाम तय करने की चुनौती होगी। जो कांग्रेस के लिए तीन गुना ज्यादा बड़ी है
भाजपा और कांग्रेस में संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है। भाजपा की चुनावी प्रक्रिया संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चल रही है,।जबकि कांग्रेस का अध्यक्ष संगठन द्वारा जिले को सौंपा जाएगा। लंबे समय से कांग्रेसी जिले में नेतृत्व का इंतजार कर रहे हैं,।दूसरी ओर भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव वर्तमान अध्यक्ष के रहते होगा। संगठनात्मक रूप से यह अंतर कार्यकर्ताओं को भी प्रभावित करता है। बहरहाल दोनो ही दलों के का कार्यकर्ताओं को उनका नया अध्यक्ष 30 दिसंबर तक मिल जाएगा।
कांग्रेस में संगठन से मिलेगा अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी का जल्द मिलेगा जिलाध्यक्ष।रायसेन कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर मनोज अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम पैनल में गए हैं।
भाजपा में इन नामों की है चर्चा
भाजपा से जिलाध्यक्ष के लिए वर्तमान अध्यक्ष राकेश शर्मा के अलावा विजय शुक्ला धीरेंद्र कुशवाह राकेश तोमर,केशव रघुशंवी पवन रघुवंशी धर्मेद्र राजपूत, रविंद्र विजयवर्गीय ओपी मीणा के नाम चर्चाओं में हैं।इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत सुरेन्द्र पटवा के समर्थक बताए जा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। बताया जा रहा है कि संगठन से सीधे नियुक्ति पत्र जारी होगा। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श तथा जिले के कमजोर क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श के बाद नया अध्यक्ष नियुक्त।इनमें रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित अन्य नेताओं के नाम पैनल में गए हैं।

Related posts

नगर परिषद ने स्वच्छ रखने की नगर वासियों को पूरी तरह स्वच्छ रखने की अपील की गई

MPCG NEWS

जिला अदालत सहित तहसील न्यायालयों में 14 दिसम्बर शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत।

MPCG NEWS

ग्रामीणों ने खरबई के डिप्टी रेंजर और वनरक्षक को सस्पेंड किए जाने के खिलाफ खोला मोर्चा डीएफओ रायसेन को ज्ञापन सौंप कर दोनों वनकर्मियों को निलंबित किए जाने की उठाई मांग लगाए चौथ वसूली के आरोप

MPCG NEWS

Leave a Comment