window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); नेशनल लोक अदालत में कई प्रकरणों का किया निपटारा मामले सुलझने के बाद लोगों के चेहरों पर छाई खुशी - MPCG News

नेशनल लोक अदालत में कई प्रकरणों का किया निपटारा मामले सुलझने के बाद लोगों के चेहरों पर छाई खुशी

नेशनल लोक अदालत में कई प्रकरणों का किया निपटारा मामले सुलझने के बाद लोगों के चेहरों पर छाई खुशी

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय रायसेन एवं समस्त तहसील न्यायालयों में वर्ष 2024 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
जिला मुख्यालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष सोहाने द्वारा मा सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने सहितउषा गेडाम विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी अधिनियम रायसेन सचिन जैन प्रथम जिला न्यायाधीश,राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन महेश कुमार माली द्वितीय जिला न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह शाक्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल यादव सुश्री दीपिका यादव सुश्री रेणुका बारिया सौम्या साहू अस्थाना जिला विधिक सहायता अधिकारी अनीस उद्दीन अब्बासी बिजली विभाग नगर पालिका बीएसएनएल व बैकों के अधिकारीगण विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायसेन सहित पैरालीगल वालेंटियर्स व पक्षकारगण सम्मिलित हुए।
जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किये जाने के लिए न्यायाधीशों की कुल 23 खंडपीठों का गठन किया गया।
उक्त लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ ।जिसमें न्यायालयों के लंबित 953 प्रकरण व 2982 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकृत हुए।जिनकी कुल समझौता राशि 12,86,58,041 रही और 5080 व्यक्ति लाभान्वित हुए। समझौता उपरांत पक्षकारगण को पौधे वितरित किए गए। लोक अदालत में पक्षकारों में खुशी की लहर देखी गई और लोग राजीखुशी अपने विवाद भुलाकार घर की ओर रवाना हुए।

Related posts

मिलावट रक्षा-बंधन त्योहार के दृष्टिगत मिठाई दुकानों की जा रही है सघन जांच मिठाइयों की जांच 4 दुकानदारों को नोटिस, रायपुर प्रयोगशाला भेजे सैंपल

MPCG NEWS

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने गौवंश सहित दो तस्करों को धर दबोचा

MPCG NEWS

स्वच्छ भारत मिशन 2.0: ट्रेंचिंग ग्राउंड का कचरा हटाने दिल्ली की कंपनी से अनुबंध की तैयारी,खैराबाद

MPCG NEWS

Leave a Comment