window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनसहयोग से जल संरचनाओं का हो रहा जीर्णोद्धार,लोगों ने पानी बचाने बहाया पसीना - MPCG News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनसहयोग से जल संरचनाओं का हो रहा जीर्णोद्धार,लोगों ने पानी बचाने बहाया पसीना

प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला

रायसेन।

प्रदेश की डॉ मोहन सरकार के आदेश पर रायसेन जिले में
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कर रोजाना पसीना बहाया जा रहा है।इस सिलसिले में जिले में कलेक्टर अरविंद दुबे के दिशा-निर्देशानुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुओं बावड़ियों तालाब नदियों आदि जल स्त्रोतों की मिलजुलकर कर साफ सफाई की जा रही है। इस अभियान में नागरिकों द्वारा भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर जल स्त्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत रायसेन जिले के मंडीदीप नगर के वार्ड नंबर 1 में स्थित प्राचीन बावड़ी को जल संग्रहण के लिए उपयोगी बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर सफाई की गई। मंडीदीप में ही सतलापुर स्थित तालाब की सफाई कराई जा रही है। इसी प्रकार गैरतगंज नगर के वार्ड नंबर 11 में स्थित प्राचीन कुएं को जल संग्रहण के लिए
उपयोगी बनाने सफाई की गई। सिलवानी नगर में भी वार्ड नंबर 2 टेकरी मंदिर के पास बेगम नदी की सफाई कार्य एवं गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम नागरिकों से 5 जून से 17 जून तक संचालित होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय निकायों ग्रामीण क्षेत्रों में गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय  प्रधान जिला न्यायाधीश

MPCG NEWS

सर्दी का असर:जिला अस्पताल के एसएनसीयू में 70 प्रतिशत बच्चे निमोनिया के भर्ती,सर्दी में बच्चों में निमोनिया होने के कई कारण

MPCG NEWS

एनएमडीसी किरंदुल अस्पताल में विश्व रक्तदान दिवस पर दिलाई गई रक्तदान की शपथ

MPCG NEWS

Leave a Comment