window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); छिंदवाड़ा: बेटी के जन्म पर अनोखे ढंग से मनाई खुशी: पिता ने लोगों को फ्री में खिलाए गोलगप्पे - MPCG News

छिंदवाड़ा: बेटी के जन्म पर अनोखे ढंग से मनाई खुशी: पिता ने लोगों को फ्री में खिलाए गोलगप्पे

छिंदवाड़ा। हर इंसान का खुशियां मनाने का अपना अलग तरीका होता है। अमीर और गरीब सभी अपने-अपने तरीके से खुशियां मनाते हैं। लेकिन जब बेटी के जन्म पर खुशी मनाई जाती है तो वह मौका कुछ खास हो जाता है। एक शख्स ने बेटी के जन्म पर लोगों को फ्री में गोलगप्पे खिलाए।

संजीत चंद्रवंशी छिंदवाड़ा के पोला ग्राउंड में पानीपुरी की दुकान लगाते हैं। वह तीन भाई हैं। उनके परिवार में पहली बार घर बेटी का जन्म हुआ। जिसकी खुशी संजीत शहर के लोगों के साथ बांटना चाहता था, परंतु अपने सीमित संसाधनों के कारण बड़े पैमाने पर वह उत्सव नहीं कर सका। लेकिन उसने अपनी गोलगप्पे की दुकान को ही जनता के लिए फ्री कर दिया और एक मिसाल भी पेश कर दी। साथ ही यह संदेश भी दिया कि खुशियां सिर्फ पैसे की मोहताज नहीं होती। संजीत चंद्रवंशी का कहना है कि लोगों को बेटी और बेटे में फर्क नहीं करना चाहिए। घर में एक बेटी का होना भी जरूरी होता है। संजीत के इस कदम को सभी सराहना कर रहे हैं।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कार सेना ने अपने जिला अध्यक्ष का जन्म उत्सव मनाया।

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: राष्ट्रीय हिंदू सेना ने दी मानवता की मिशाल, बढती ठंड को देखते किया 150 कंबलों का वितरण

MPCG NEWS

तहसील अधिकारियों की सांठगांठ से हुआ नामांतरण, राजस्व विभाग की कर्मचारी मीना पचोरिया ने फर्जी हस्ताक्षर कर बनवाया वसीयतनामा

MPCG NEWS

Leave a Comment