window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार निरीक्षण दल द्वारा कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया जा रहा कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार निरीक्षण दल द्वारा कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया जा रहा है आकस्मिक निरीक्षण। - MPCG News

कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार निरीक्षण दल द्वारा कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया जा रहा कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार निरीक्षण दल द्वारा कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया जा रहा है आकस्मिक निरीक्षण।

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 27 जून 2024
कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्शानुसार सम्पूर्ण जिले में उप संचालक कृषि एनपी सुमन के निर्देशन में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखंड औबेदुल्लागंज अंतर्गत कीटनाशक बीज तथा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला स्तरीय दल द्वारा मैसर्स – वेदिका कृषि सेवा केन्द्र उपाध्याय कृषि सेवा केन्द्र शुभम कृषि सेवा केन्द्र औबेदुल्लागंज चौहान ट्रेडर्स सांई ट्रेडिंग गौहरगंज
पटेल एण्ड संस हार्दिक इंटरप्राईजेज
खण्डेलवाल ट्रेडर्स मंडीदीप के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विक्रय एवं भंडारण
संबंधी दस्तावेज जैसे -विक्रय लायसेंस बिल बुक स्टॉक पंजी आदि का अवलोकन किया गया।
जिसमें मैसर्स वेदिका कृषि सेवा केन्द्र पर वैद्य लायसेंस नहीं पाया गया जिस पर प्रतिष्ठान को
दल द्वारा मौके पर सील कर पंचनामा तैयार किया गया। मैसर्स – उपाध्याय कृषि सेवा केन्द्र
औबेदुल्लागंज एवं चौहान ट्रेडर्स गौहरगंज के विक्रय संबंधी दस्तावेज अपूर्ण पाये गये जिनको
नियमानुसार कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

लोकेशन कटनी जिला कटनी संवाददाता सचिन तिवारी *स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ ने दी थाना प्रभारी कुठला को भावभीनी विदाई* कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार थाना कुठला में पदस्थ निरीक्षक अरविंद जैन को जिला अनूपपुर के लिए स्थानांतरण पर कार्य मुक्त किए जाने पर बुधवार को थाना परिसर कुठला में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा टी. आई. अरविंद जैन का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में थाना कुठला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिको ने अपने विगत 7 माह के कार्यकाल में टी. आई. अरविंद जैन के द्वारा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून व्यवस्था, अपराधों की सार्थक सफल रोकथाम और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए थाना प्रभारी का सम्मान किया जाकर भावभीनी विदाई दी गई।

MPCG NEWS

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक

MPCG NEWS

खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने की खाद्य विभाग की समीक्षा

MPCG NEWS

Leave a Comment