window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); आबकारी विभाग ने जिला में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण तथा विक्रय की सघन जांच की - MPCG News

आबकारी विभाग ने जिला में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण तथा विक्रय की सघन जांच की

जिला सुरजपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता शत्रुघन तिवारी

सूरजपुर/10 अगस्त 2023/ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक एवं प्रबंध संचालक श्री आर. के. मंडावी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री आई.बी. सिंह मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में विगत दिन आबकारी विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा ढाबों में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण तथा विक्रय की जांच की गई। विभिन्न स्थानों सुरजपुर बस स्टैंड में यात्री वाहनों तथा मुसाफिरो के सामानों, सुरजपुर अंबिकापुर मुख्य मार्ग में मालवाहक गाड़ियों खासकर अन्य प्रांत से आनेजाने वाले वाहनों, विश्रामपुर तथा कमलपुर रेलवे स्टेशन, अम्बिकापुर मार्ग में स्थित फैमिली ढ़ाबा तिलसिवा तथा बनारस रोड़ स्थित मानव ढ़ाबा लटोरी में अवैध शराब धारण, विक्रय, मदिरापान तथा विदेशी मदिरा दुकान लटोरी की जांच गई।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सपना सिन्हा, आबकारी उप निरीक्षक सहदेव मरकाम, मुकेश कुमार पांडेय, आबकारी आरक्षक कृष्णकुमार कुशवाहा, ओम प्रकाश गुप्ता, पारसनाथ गुप्ता, कमलेश्वर रजवाड़े, दिनेश दुबे, मेवालाल सोनवानी, महिला नगर सैनिक बिंदु राजवाड़े तथा वाहन चालक प्रमोद साहू, अजय राजवाड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राइम्स टीवी न्यूज से शत्रुघन तिवारी कि रिपोर्ट।

Related posts

बरेली सिविल अस्पताल में हुआ जटिल ऑपरेशन मॉ और नवजात शिशु की बचाई जान

MPCG NEWS

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने किया पूजन-अर्चना रामायण के आदर्शों पर हुई चर्चा श्रीराम के आदर्शों पर डाला प्रकाश

MPCG NEWS

स्कूल शिक्षा विभाग में 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार अतिथि शिक्षकों की पूर्ति के लिये भी पारदर्शी तरीके से की जा रही कार्यवाही

MPCG NEWS

Leave a Comment